Paris Olympics 2024: पीएम मोदी ने कहा- हर एथलीट भारत का गर्व...दी शुभकामनाएं

Published : Jul 27, 2024, 07:36 AM IST
paris olympics 2.jpg

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक के आगाज के साथ खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर एथलीट भारत का गौरव है।

स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक्स का आगाज हो चुका है। ओलंपिक्स को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह के साथ भारत में पदक को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को पेरिस में ओलंपिक्स का भव्य उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर एथलीट भारत का गौरव है।

पीएम मोदी पर ट्वीट कर दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक्स के आगाज के साथ ही अपने ट्विटर हैंडल पर खिलाड़ियों के नाम बधाई संदेश पोस्ट किया। पीएम ने लिखा, पेरिस ओलंपिक्स में गए सभी एथलीटों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। पीएम ने कहा कि सभी एथलीट भारत का गर्व हैं। वे सभी चमकें और खेल की सच्ची भावना को अपनाएं और अपने असाधारण प्रदर्शन से हमें प्रेरित करें।

पढ़ें पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज, सीन नदी में नाव पर परेड, लेडी गागा का शो

पीवी सिंधु और अचंता शरथ कमल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान एथलीट परेड में भारतीय दल निकला तो देशवासियों को सीना गर्व से चौड़ा हो गया। भारतीय दल में पीवी सिंधु और अचंता शरथ कमल ने दल का नेतृत्व किया। इसमें 12 खेल विषयों के 78 एथलीट और अधिकारी शामिल रहे। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा कि समारोह के लिए खुद को उपलब्ध कराने वाले सभी एथलीट परेड का हिस्सा रहे। पेरिस ओलंपिक को लेकर लाखों लोगों ने पदक की आस लगा रखी है।

शनिवार को कई प्रतियोगिताओं में कौशल दिखाएंगे खिलाड़ी
आईओए ने कहा है कि संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा औरर शेफ डी मिशन गगन नारंग ने परेड में एथलीटों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। शनिवार को कई प्रतियोगिताएं हैं ऐसे में सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं। उद्घाटन परेड में पीवी सिंधु और शरथ कमल के अलावा अन्य प्रमुख एथलीटों में तीरंदाज दीपिका कुमारी, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना आदि शामिल रहे। 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, मैच से पहले जानें पिच का हाल-प्लेइंग XI