मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को 2-0 से हराया, हालैंड ने 100वें मैच में किया गोल

Published : Aug 19, 2024, 10:16 AM ISTUpdated : Aug 19, 2024, 10:43 AM IST
Manchester City beat Chelsea

सार

प्रीमियर लीग 2024-25 के एक अहम मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को 2-0 से हरा दिया है। एर्लिंग हालैंड ने अपने 100वें मैच में गोल किया। 

खेल डेस्क। प्रीमियर लीग 2024-25 में मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को 2-0 से हरा दिया है। रविवार को हुए इस मैच में एरलिंग हालैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 100वें मैच में गोल किया। यह मैनचेस्टर सिटी के लिए हालैंड का 91वां गोल है। हालैंड ने 18वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई। मैनचेस्टर सिटी के माटेओ कोवासिक ने 84वें मिनट में दूसरा गोल किया। चेल्सी के खिलाड़ियों ने पूरी कोशिश की, लेकिन वे एक गोल भी नहीं कर सके।

 

 

मैच में चेल्सी ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन हालैंड ने पहला गोल कर उसे बड़ा झटका दिया। मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ियों ने क्लिनिकल सेंटर-फॉरवर्ड खेल का प्रदर्शन किया। इसकी कमी चेल्सी को पिछले सीजन में और रविवार को भी महसूस हुई। चेल्सी के स्ट्राइकर निकोलस जैक्सन हाफटाइम से पहले एक गोल किया था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया। वह बेवजह ऑफसाइड हो गए थे। 61वें मिनट में जैक्सन ने सिटी के गोलकीपर एडर्सन पर नजदीकी वॉली मारी, लेकिन 18 साल के नए खिलाड़ी मार्क गुइयू ने बॉल रोक दिया।

रोमियो लाविया ने चोटों के कारण पिछले सीजन में अधिकांश समय बाहर रहने के बाद अपनी पहली लीग शुरुआत की। उन्होंने मोइसेस कैसेडो के साथ मिडफील्ड में अच्छा खेल दिखाया। विंगर पेड्रो नेटो 59वें मिनट में बेंच से उतरकर आए। उन्होंने वोल्व्स की ओर से मिली बड़ी रकम के बाद पदार्पण किया। वह लगभग गोल करने ही वाले थे। वे एन्जो फर्नांडीज के पोस्ट की ओर दिए गए निचले क्रॉस पर पहुंचने से कुछ इंच दूर रह गए।

यह भी पढ़ें- जसपाल राणा ने ओलंपिक सेलेक्शन प्रक्रिया पर उठाए सवाल, कहा-टैलेंट दम तोड़ दे रहा

 माटेओ कोवासिक ने 84वें मिनट में गोल कर सिटी के बढ़त को दोगुनी कर दी। उन्होंने पिच पर एक ऊंची गेंद को रोका और आगे बढ़कर शॉट लगाया। बॉल पोस्ट के माध्यम से अंदर चला गया।

यह भी पढ़ें- कैसे उम्र में 6 साल बड़ी अंजलि पर आया सचिन का दिल, कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

PREV

Recommended Stories

IND vs WI 4th T20 Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला
IND vs WI 4th T20I: भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले कैसी है पिच? जानें मौसम का हाल-प्लेइंग 11