खेल के साथ-साथ कमाई के मैदान में भी हिट हैं सिंधु, करोड़ों की हैं मालकिन

Published : Dec 04, 2024, 04:57 PM ISTUpdated : Dec 04, 2024, 04:59 PM IST
PV SINDHU NET WORTH

सार

भारत के महान बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की शादी 22 दिसंबर को होने जा रही है। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है और मंहगे कारों का भी कलेक्शन है। वह लग्जरी लाइफ जीती हैं। 

PV Sindhu Net Worth: भारत के महान बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह अपनी जिंदगी में एक नए अध्याय का आगाज करने जा रही है, जिसकी प्रतिक्षा उनके चाहने वाले लंबे समय से कर रहे थे। इस शादी के चर्चे सभी जगहों हो रहे हैं। 22 दिसंबर को सिंधु की शादी हैदराबाद के एक बिजनेस अधिकारी वेंकट दत्त साइंस से होने वाली है। पीवी सिंधु करोड़ों की मालकिन हैं और उन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पीवी सिंधु की कमाई के बारे में बताएंगे।

पीवी सिंधु सिर्फ खेल के मैदान में ही नहीं बल्कि बाहरी दुनिया में भी काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी खूबसूरती किसी हीरोइन से काम नहीं है। शटलर स्टार के नेटवर्क पर नजर डालें, तो 2018 में 8.5 मिलियन डॉलर थी। 2019 में यह घटकर 5.5 मिलियन डॉलर रह गई। साल 2021 में वह 7.7 मिलियन डॉलर की मालकिन थीं। वही साल 2022-23 की बात करें, तो उनके पास 7.1 मिलियन डॉलर संपत्ति रही।

कई कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर हैं पीवी 

पीवी सिंधु की कमाई खेल के अलावा कई ब्रांड एंडोर्समेंट सीमेंट से भी होती है। उन्होंने वर्ष 2019 में चीनी स्पोर्ट्स गुड्स कंपनी लीनिंग के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए प्लेयर को 50 करोड रुपए मिले थे और इसकी अवधि 4 साल की थी। बैडमिंटन स्टार बैंक ऑफ बड़ौदा, एशियन पेंट्स के साथ-साथ कई अनुकन कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

 

 

महंगे कारों में बैठना पसंद करती हैं सिंधु

सिंधु के शौक भी काफी बड़े हैं और उन्हें गाड़ियों का कलेक्शन काफी अच्छा लगता है। हैदराबाद में उनका एक आलीशान घर भी है। उनके पास कर कलेक्शन में BMW X5 मौजूद है जिसमें वह आती-जाती हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पीवी सिंधु को गिफ्ट के तौर पर BMW 350d दिया था। उनके पास महिंद्रा थार भी है जो महिंद्रा कंपनी की तरफ से दी गई थी।

उदयपुर में होने वाली है शादी

22 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के ही रहने वाले वेंकट दत्ता के साथ पीवी सिंधु सात फेरे लेने जा रही हैं। उनके पति ने फाइनेंस, डाटा साइंस और एसेट में अपनी उपलब्धि हासिल की है। इन दोनों की शादी राजस्थान के 'सिटी ऑफ लेक' के नाम से मशहूर उदयपुर में होने वाली है। वहीं, 24 दिसंबर को पीवी सिंधु के घर हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद उनके पिता पीवी रमन्ना ने दी थी।

और पढे़ं-

कौन है पीवी सिंधु के होने वाले पति वेंकट दत्‍ता साईं?

PV Sindhu Marriage: बैडमिंटन स्टार के पति का IPL से रहा है खास कनेक्शन

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स