SAFF Championship में भारत-पाकिस्तान मैच में भारी बवाल: पाकिस्तानी कोच और खिलाड़ी भारतीय चीफ कोच से भिड़े, आपा खोया, कहे अपशब्द

Published : Jun 21, 2023, 09:42 PM ISTUpdated : Jun 22, 2023, 01:19 AM IST
Saff Championship

सार

भारतीय मुख्य कोच से सभी मैदान में भिड़ने लगे। पाकिस्तान के मुख्य कोच और खिलाड़ियों द्वारा आपा खोकर भारत के मुख्य कोच से भिड़ जाने के बाद विवाद काफी बड़ा हो गया।

India-Pakistan Players dispute at ground: SAFF Championship में भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान के साथ चल रहे मैच में 2-0 से बढ़त बना ली है। कप्तान सुनील छेत्री ने खेल शुरू होने के बाद महज 16 मिनट में मैच को भारत के पक्ष में करते हुए दो गोल दाग दिए। हालांकि, कुछ ही देर में एक थ्रो को लेकर दोनों पक्ष में भारी विवाद हो गया। भारतीय मुख्य कोच से सभी मैदान में भिड़ने लगे। पाकिस्तान के मुख्य कोच और खिलाड़ियों द्वारा आपा खोकर भारत के मुख्य कोच से भिड़ जाने के बाद विवाद काफी बड़ा हो गया। इसके बाद अनवर को दंडित करते हुए पीला कार्ड थमाया गया। ब्रेक होने तक भारत 2-0 से आगे चल रहा था।

कैसे शुरू हुआ विवाद और भिड़ गए भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी?

दरअसल, भारत ने पाकिस्तान पर ब्रेक के पहले तक 2-0 से बढ़त बना ली थी। ब्रेक के कुछ ही देर पहले एक पाकिस्तानी प्लेयर अब्दुल्लाह इकबाल को तेजी से थ्रो करने से भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने रोका। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी कोच स्टिमैक से भिड़ गए और अपशब्द कहने लगे। पाकिस्तान के भी कोच पहुंचे वह भी स्टिमैक से भिड़ गए। देखते ही देखते बड़ा बवाल हो गया। रेफरी ने स्टिमैक को बाहर भेज दिया। रेफरी ने स्टिमैक को उनके बर्ताव के लिए रेड कार्ड दिखाया। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाड़ी अनवर को चेतावनी देते हुए पीला कार्ड दिखा।

हालांकि, भारत ने मैच जीत लिया...

साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप के ओपनिंग ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान को भारत ने 4-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की है। सुनील छेत्री ने हैट्रिक गोल किए। तीसरा गोल सुनील छेत्री ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर किया। वहीं, चौथा गोल उदांता सिंह ने अनवर अली की सहायता से शानदार ढंग से किया। इसके पहले दिन में हुए उद्घाटन मैच में कुवैत ने नेपाल को 3-1 से हराया है।

यह भी पढ़ें:

भारत के योग में रंगे 135 देश: दुनिया की नीतियां बनाने वाले राजनयिकों, उद्योग जगत की हस्तियों ने किया योगाभ्यास, देखें टॉप 11 फोटोज

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल