Ex-Girlfriend के साथ कानूनी पचड़े में फंसा महान गोल्फर, लिंगरी मॉडल से लेकर ओलंपियन तक बनीं गर्लफ्रेंड? प्यार- टकरार की पूरी कहानी

Tiger Woods Dating History. दुनिया के महान गोल्फर टाइगर वुड्स अपनी एक्स गर्लफ्रेंड इरिका हरमन के साथ कानूनी विवाद में फंस गए हैं। गोल्फ की दुनिया पर राज करने वाले टाइगर अपनी गर्लफ्रेंड्स से रिश्ता नहीं निभा सके। 

 

Manoj Kumar | Published : Mar 15, 2023 9:51 AM IST

17
कानूनी विवाद में फंसे टाइगर वुड्स

गोल्फ के महान खिलाड़ी टाइगर वुड्स अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड इरिका हरमन के साथ कानूनी विवाद में फंस गए हैं। दोनों करीब 6 साल तक एक साथ रहे और इसके बाद रास्ते अलग-अलग हो गए। दोनों का लव अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा था।
 

27
2004 में टाइगर वुड्स ने की शादी

टाइगर वुड्स ने साल 2004 में एलिन नार्डग्रेन के साथ शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिसमें बेटे का नाम चार्ली और बेटी का नाम सैम है। यह रिश्ता भी 2009 में टूटने के कगार पर पहुंच गया और एक साल बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया।

37
2009 में टेलिविजन स्टार से जुड़ा नाम

टाइगर वुड्स 2009 में उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब उनका नाम फर्जीवाड़े में सामने आया और उनके साथ ही अमेरिकन टेलिविजन प्रेजेंटर राचेल यूनिटेल भी चर्चा में आ गईं। दोनों के बीच अफेयर का खुलासा 2021 में एचबीओ की एक डाक्यूमेंट्री में सामने आया।

47
मॉडल के साथ जुड़ा टाइगर का नाम

2009 के अंत में टाइगर वुड्स का नाम लास वेगास की मॉडल जेमी जंगर के साथ जुड़ा और मॉडल ने दावा किया कि उनका अफेयर टाइगर वुड्स के साथ है। उन्होंने दावा किया 2005 में एक नाइट क्लब में दोनों की मुलाकात हुई और अफेयर शुरू हुआ।

57
गर्लफ्रेंड एरिका हरमन ने किया दावा

गोल्फ लीजेंड टाइगर वुड्स का नाम इरिका हरमन के साथ भी जुड़ा और इरिका ने टाइगर वुड्स पर कानूनी वाद भी दायर किया है। यह विवाद अभी तक जारी है और टाइगर वुड्स इसमें फंस चुके हैं क्योंकि दोनों ने एक डाक्यूमेंट पर साइन किया था।

67
ओलंपियन के साथ रहा टाइगर का रिलेशनशिप

टाइगर वुड्स की गर्लफ्रेंड की लिस्ट यही नहीं खत्म होती है। साल 2013 में ओलंपियन स्कीयर लिंडसे वान के साथ भी टाइगर वुड्स का रिलेशनशिप रहा और दोनों ने इसे कबूल भी किया। ये दोनों करीब 3 वर्षों तक एक साथ रहे थे।

77
लिंगरी मॉडल से टच में रहे वुड्स

टाइगर वुड्स का लव अफेयर फॉर्मर लिंगरी मॉडल कोरी रिस्ट से भी रहा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि साल 2006 में दोनों की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई और तभी से दोनों के बीच रिलेशनशिप डेवलप हुआ। यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया है 6 महीने में ही दोनों के रास्ते अलग हो गए।

यह भी पढ़ें

क्रिकेटर का नाम सुनते ही शर्म से लाल हुई रश्मिका मंदाना, इस खिलाड़ी संग जुड़ रहा है नाम

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos