बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के नाम बड़ी उपलब्धि: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, ओडिशा सीएम Naveen Patnaik ने कही यह बात

Published : Jan 29, 2023, 04:44 PM ISTUpdated : Jan 29, 2023, 04:58 PM IST

𝑩𝒊𝒓𝒔𝒂 𝑴𝒖𝒏𝒅𝒂 𝑯𝒐𝒄𝒌𝒆𝒚 𝑺𝒕𝒂𝒅𝒊𝒖𝒎 in 𝑮𝒖𝒊𝒏𝒏𝒆𝒔𝒔 World 𝑹𝒆𝒄𝒐𝒓𝒅: ओडिशा के माध्यम से भारत के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। ओडिशा के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिल गया है।

PREV
16

बिरसा मुंडा स्टेडियम को पूरी तरह से बैठने वाला विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम के रूप में गिनीज बुक में नाम दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हॉकी खेल को नई ऊंचाईयां मिलने की उम्मीद जताई है।

https://fb.watch/im4oD9PV2K/

26

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन भी ओडिशा के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम को सबसे बड़ा स्टेडियम कुछ दिनों पूर्व ही बताया था। फेडरेशन ने बताया कि बिरसा मुंडा स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी एरेना है जिसकी क्षमता करीब 21 हजार दर्शकों के बैठने की है। 
 

36

हॉकी विश्वकप के लिए बिरसा मुंडा स्टेडियम बनाया गया है। इस बार हॉकी विश्वकप इसी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बिरसा मुंडा स्टेडियम विश्व कप मैचों की मेजबानी के लिए 15 महीने के रिकॉर्ड समय में बनाया गया। इस स्टेडियम में टूर्नामेंट के 44 में से 20 मैच खेले जाएंगे। स्टेडियम में ही वर्ल्ड कप विलेज बनाया गया है जिस पर 80 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 
 

46

हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन 13 जनवरी को इसी बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ। इस स्टेडियम में खेला गया यह पहला मैच् भी था। उद्घाटन के पहले इस स्टेडियम में कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ था लेकिन फिर भी आयोजक इस स्टेडियम की सुविधाओं और इंटरनेशनल लेवल फैसिलिटी को लेकर आश्वस्त थे। एफआईएच के सीनियर कम्युनिकेशन मैनेजर निकोलस मेनगोट ने कहा कि हम विश्व कप के आयोजन को लेकर हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के साथ स्थायी संपर्क में थे। राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम की तैयारियों को लेकर कभी कोई चिंता नहीं थी।

56

ओडिशा सरकार ने यह स्टेडियम  भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर बनवाया है। राउरकेला के बाहरी इलाके में बीजू पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 120 एकड़ के परिसर में यह स्टेडियम बना है। करीब 200 करोड़ की लागत से 35 एकड़ क्षेत्र में यह स्टेडियम फैला हुआ है। 
 

66

बिरसा मुंडा स्टेडियम के वर्ल्ड कप विलेज में 200 से अधिक कमरे हैं। यहां एक साथ 8 से अधिक टीमें ठहर सकती हैं और उनके प्रैक्टिस सहित अन्य सभी सुविधाएं के लिए कहीं अन्य जगह नहीं निर्भर होना पड़ेगा। यानी यहां 8 प्लस टीमों के लिए प्रैक्टिस पिच, ड्रेसिंग रूम, फिटनेस सेंटर और स्विमिंग पुल है। 
 

Recommended Stories