देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल

Published : Dec 05, 2025, 02:04 PM IST

Top 5 Indian Athletes Net Worth: भारत में खेलों के प्रति लोगों का प्रेम काफी अधिक है। क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखना पसंद करते हैं। यहां हम आपको उन 5 एथलीट के बारे में बताएंगे, जिनके पास सबसे ज्यादा पैसा है। 

PREV
16
भारत में खेल की वैल्यू

भारत में कई सारे खेल प्रमुखता के साथ खेले जाते हैं। देश में कई स्टार एथलीट्स अपने दमदार प्रदर्शन से पूरे विश्व में नाम कमा चुके हैं। वो सभी आज लाखों-करोड़ों रुपए के मालिक बने हुए हैं। इनके पास दौलत और शोहरत के कोई कमी नहीं है। अपनी मेहनत के दम पर मोटी कमाई करके लग्जरी लाइफ जीते हैं।

26
देश के 5 सबसे अमीर एथलीट

इसी बीच आज हम आपको देश के उन 5 सबसे अमीर एथलीट के बारे में बताएंगे, जिनके पास संपत्ति की कोई कमी नहीं है। सभी अपनी-अपनी कमाई से महंगे घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन और हाईफाई के साथ जिंदगी जी रहे हैं। आइए उनके बारे में हम आपको बताते हैं...

36
नीरज चोपड़ा

इंडिया के ट्रैक एंड फील्ड जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा देश और दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। वो देश के सबसे अमीर एथलीट कहे जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 तक उनके पास 4.5 मिलियन डॉलर संपत्ति है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया खेल और ब्रांड एंडोर्समेंट है। हर महीने 30 लाख रुपए तक की कमाई करते हैं।

46
लवलीना बोरगोहेन

देश की स्टार महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली यह मुक्केबाज खिलाड़ी दूसरी सबसे अमीर एथलीट हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर बताई जाती है। इंडिया में उनके पैसों की कुल आय करीब 8.31 करोड़ रुपए होगी।

56
निखत जरीन

देश की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन तीसरे सबसे अमीर एथलीट मानी जाती हैं। उनकी कुल संपत्ति 500,000 डॉलर है। भारतीय पैसों में यह रकम करीब 4.15 करोड़ रुपए होगी। जरीन की कमाई का सबसे बड़ा जरिया मुक्केबाजी और स्पॉन्सरशिप है।

66
मनु भाकर

भारत की डबल ओलंपिक मेडलिस्ट और पेरिस ओलंपिक 2024 में 2 मेडल जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर सबसे अमीर एथलीट में चौथे नंबर पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ 2 मिलियन है। उनकी कमाई का प्रमुख जरिया सरकारी इनाम और स्पॉन्सरशिप है।

Read more Photos on

Recommended Stories