Wimbledon 2025 Final: कार्लोस अल्कारेज को हराकर चमके जैनिक सिनर, बने इटली के पहले विंबलडन चैंपियन

Published : Jul 14, 2025, 08:05 AM ISTUpdated : Jul 14, 2025, 08:08 AM IST
Wimbledon 2025 winner Jannik Sinner 1

सार

Wimbledon 2025 final match highlights: जैनिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज को विंबलडन 2025 के फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया। सिनर ने पिछली हार का बदला लेते हुए पहली बार विंबलडन ट्रॉफी अपने नाम की।

Wimbledon 2025 winner Jannik Sinner: विंबलडन 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 13 जुलाई 2025 को लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में खेला गया। इसके पुरुष सिंगल्स फाइनल में इटली के जैनिक सिनर ने स्पेनिश खिलाड़ी और गत वर्ष के विजेता कार्लोस अल्कारेज को हराया। पहले सेट में 6-4 से हारने के बाद सिनर ने कम बैक किया और फिर इस खिताबी मुकाबला को अपने नाम किया। इटली की टीम से 148 साल बाद कोई खिलाड़ी जीता हैं। इसके साथ ही विश्व के नंबर वन खिलाड़ी जैनिक सिनर ऑल इंडियन क्लब में पहली बार चैंपियन बनें। इससे पहले वह तीन ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं। आइए आपको बताते हैं विंबलडन फाइनल के मुकाबले में दोनों के बीच कैसी टक्कर हुई...

जैनिक सिनर बनाम कार्लोस अल्कारेज (Jannik Sinner beats Carlos Alcaraz)

विंबलडन 2025 के फाइनल मुकाबले में 23 साल के जैनिक सिनर ने 22 साल के स्पेनिश स्टार कार्लोस अल्कारेज को कड़ी टक्कर दी। पहले सेट में कार्लोस अल्करोज ने जैनिक सिनर को 4-6 से शिकस्त दी। लेकिन अगले तीन सेट में सिनर ने उन्हें जीतने का मौका नहीं दिया और लगातार 6-4, 6-4 और 6-4 से यह तीनों सेट अपने नाम किए और पहली बार विंबलडन का टाइटल अपने नाम किया। फाइनल जीतने के बाद वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन ने उन्हें ट्रॉफी दी, इसके बाद उन्होंने ट्रॉफी को चूम कर जीत का जश्न मनाया।

सिनर ने लिया 5 हार का बदला (Jannik Sinner vs Carlos Alcaraz Records)

इससे पहले फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी अल्करोज और सिनर आमने-सामने थे, जिसमें अल्करोज ने उन्हें करारी शिकस्त दी थी। दोनों के बीच टेनिस के इतिहास में अब तक 12 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से अल्करोज ने 8 और सिनर ने 4 मैच जीते हैं। पिछले पांच मुकाबले में लगातार अल्करोज जीते, लेकिन सिनर ने विंबलडन में अपनी 5-0 की हार का बदला कार्लोस अल्करोज ले लिया।

जैनिक सिनर के रिकॉर्ड (Sinner creates history at Wimbledon)

जैनिक सिनर इटली के एक फेमस टेनिस प्लेयर हैं। वह एटीपी में सिंगल वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन पर हैं। वह चार मेजर सहित 20 एटीपी खिताब अपने नाम कर चुके हैं। 2023-24 के डेविस कप को भी उन्होंने अपने नाम किया। इसके अलावा 23 सितंबर 2023 को यूएस ओपन और उसी साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन भी वो जीत चुके हैं। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल
3 साल की उम्र में बच्चे ढंग से नहीं लिख पाते ABC, ये धुरंधर बना शतरंज का सूरमा