पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम को बड़ा झटका, शानदार प्रदर्शन के बाद भी वर्ल्ड कप से हुई बाहर

Published : Aug 24, 2026, 08:30 AM IST
India vs Australia Hockey

सार

Women's Hockey World Cup 2026: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन के बावजूद सिर्फ एक गोल के अंतर से सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ के बाद भारत का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया।

India Women's Hockey Team: एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम का शानदार सफर आखिरकार ख्त्म हो गया। पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने से सिर्फ एक गोल दूर रह गई। भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी नीदरलैंड को हराने के बावजूद वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला रहा ड्रॉ

नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन स्थित स्टेडियम में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में दोनों टीमों ने पूरा जोर लगाया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ। यह ड्रॉ भारतीय टीम के लिए काफी नहीं था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। जीत नहीं मिलने के कारण भारतीय टीम का वर्ल्ड कप अभियान यहीं खत्म हो गया।

भारतीय टीम ने दिखाया शानदार डिफेंस

भारतीय महिला टीम ने पूरे मैच में बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के कई हमलों को नाकाम किया। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया का एक गोल भी रद्द कर दिया गया। इसके बावजूद भारत जीत हासिल नहीं कर सका। आखिरी सीटी बजते ही कप्तान और अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया समेत कई खिलाड़ी भावुक हो गए। मैदान पर खिलाड़ियों की आंखों में आंसू साफ दिखाई दिए।

पूरे टूर्नामेंट में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम ने इस वर्ल्ड कप में कुल पांच मुकाबले खेले। इनमें से टीम को सिर्फ एक मैच में हार मिली। पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने दूसरे चरण में जगह बनाई। हालांकि दूसरे चरण में नीदरलैंड से 0-2 की हार ने भारत की राह मुश्किल कर दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत जरूरी थी, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी।

और पढे़ं- नीदरलैंड से हारकर भी वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुआ भारत! सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए बस एक 'चमत्कार'

आखिर भारत क्यों हुआ बाहर?

दूसरे चरण के अंत में नीदरलैंड 9 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर रहा। भारत, ऑस्ट्रेलिया और चीन के 2-2 प्वाइंट्स थे। चीन का गोल अंतर सबसे खराब होने के कारण वह चौथे नंबर पर रहा। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का गोल अंतर -2 था। ऐसे में फैसला किए गए कुल गोलों के आधार पर हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 3 गोल किए, जबकि भारत केवल 2 गोल ही कर सका। यही एक गोल भारत के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गया और भारतीय महिला टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया।

हॉकी टीम वर्ल्ड कप को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप 2026 से बाहर क्यों हुई?

ऑस्ट्रेलिया से मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों का गोल अंतर बराबर था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पूरे टूर्नामेंट में भारत से एक गोल ज्यादा किया था।

2. भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच कितने गोल से खत्म हुआ?

दोनों टीमों के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ।

3. भारत ने वर्ल्ड कप 2026 में कितने मैच खेले?

भारतीय महिला टीम ने कुल 5 मैच खेले, जिनमें सिर्फ एक मुकाबला हारा, लेकिन वही हार टीम पर भारी पड़ गई।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

नीदरलैंड से हारकर भी वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुआ भारत! सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए बस एक 'चमत्कार'
Diamond League 2026: नीरज चोपड़ा का शानदार थ्रो, सिर्फ 9 सेंटीमीटर से चूके- हासिल किया दूसरा स्थान