Watch Video: महिला प्रीमियर लीग का चैंपियन बनने के लिए रोहित शर्मा ने दिया खास मैसेज, मुंबई इंडियंस की जीत पर क्या बोले कैप्टन?

Published : Mar 26, 2023, 04:35 PM IST
mumbai

सार

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी फ्रेंचाइजी की महिला टीम को खास मैसेज दिया है। 

Women IPL 2023 Final. महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी फ्रेंचाइजी की महिला टीम को खास मैसेज दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों ही टीमें जीत की प्रबल दावेदार। दोनों टीमें स्टार खिलाड़ियों से लैस हैं, जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकती हैं। यही कारण है कि रोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

रोहित शर्मा का खास संदेश

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से रोहित शर्मा का मैसेज शेयर किया है। रोहित कहते हैं कि हमारी महिला टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। रोहित ने कहा कि पिछले चार सप्ताह से जिस तरह से आप खेली हैं, हमने उसका लुत्फ उठाया है। अब फाइनल का टाइम है तो यही कहना चाहता हूं कि हर रोज फाइनल नहीं होता है। ऐसे में एक ही समय पर एन्जॉय करना और यह खेल शानदार होने वाला है। हम सभी आपको चीयर करेंगे। मैदान पर जाएं और अपना बेस्ट दें।

 

 

इन खिलाड़ियों ने भी दी शुभमकामनाएं

मुंबई इंडियंस की पुरूष टीम के सदस्य सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और डेविड ने भी हरमनप्रीत ब्रिगेड को शुभकामनाएं दी हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुंबई की लड़कियां फाइनल में हैं और पूरी तरह से फॉर्म में भी हैं। हम एक परिवार की तरह हैं और मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हम आपको चीयर करने के लिए एक्साइटेड हैं। तिलक वर्मा ने कहा कि मुंबई की महिला टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। डेविड ने कहा कि यह सीजन शानदार रहा है और आप जीतकर चैंपियन बनें।

दिल्ली कैपिटल्स भी है शानदार

दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाया है। वहीं खिलाड़ी एलिस कैप्सी ने भी टीम को मैच से पहले चीयर किया है। दिल्ली की ऑलराउंडर कैप्सी ने कहा कि मैं दिल्ली की टीम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं और सभी खिलाड़ी आपस में घुलमिल चुकी हैं। यह टूर्नामेंट हमारे लिए शानदार रहा है और फाइनल मैच जीतने की काबिलियत हर खिलाड़ी में होती है। मुंबई से मुकाबला कड़ा होगा लेकिन अपना बेस्ट देंगे।

यह भी पढ़ें

IPL 2023: एमएस धोनी से लेकर अमित मिश्रा तक...इन 5 खिलाड़ियों का आखिरी बार दिखेगा आईपीएल में जलवा

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स