MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • IPL 2023: एमएस धोनी से लेकर अमित मिश्रा तक...इन 5 खिलाड़ियों का आखिरी बार दिखेगा आईपीएल में जलवा

IPL 2023: एमएस धोनी से लेकर अमित मिश्रा तक...इन 5 खिलाड़ियों का आखिरी बार दिखेगा आईपीएल में जलवा

IPL 2023. आईपीएल का 16वां सीजन कई खिलाड़ियों का आखिरी लीग हो सकता है। इससे पहले केरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं लेकिन दूसरे लीग में खेल रहे हैं। ऐसे ही 5 खिलाड़ी हैं, जिनका संभवतः यह आखिरी सीजन होने वाला है।

2 Min read
Author : Manoj Kumar
Published : Mar 26 2023, 03:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
महेंद्र सिंह धोनी
Image Credit : Getty

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 40 साल हो चुकी है और माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन है। यह भी रिपोर्ट है कि वे चेपॉक स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने अपना आखिरी मैच खेलेंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई चार बार आईपीएल की चैंपियन बन चुकी है।

25
अमित मिश्रा
Image Credit : our own

अमित मिश्रा

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए खेलने वाले अमित मिश्रा की उम्र भी 40 साल हो चुकी है और यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है क्योंकि इस बार की नीलामी में भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। लास्ट मोमेंट पर लखनऊ ने उन्हें बेस प्राइज पर अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

35
अंबाती रायडू
Image Credit : Getty

अंबाती रायडू

38 साल के हो चुके अंबाती रायडू का भी यह आखिरी सीजन हो सकता है। चेन्नई से मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने पिछले सीजन में 13 मैच खेलकर 24 की औसत से 274 रन ही बना सके। यही वजह है कि इस सीजन में अंत में रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

45
डेविड वार्नर
Image Credit : our own

डेविड वार्नर

आईपीएल 2023 दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। वे इस वक्त रन बनाने में स्ट्रगल कर रहे हैं और वे इस टूर्नामेंट में फॉर्म पाते हैं तभी ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह मिलेगी। वार्नर की उम्र भी ज्यादा हो चुकी है और उनके खेल में आक्रामकता कम दिखती है।

55
दिनेश कार्तिक
Image Credit : our own

दिनेश कार्तिक

आरसीबी के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की उम्र 38 साल हो चुकी है और वे टीम इंडिया में भी शामिल नहीं हैं। वे कमेंट्री भी करने लगे हैं जिसकी वजह से माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी लीग सीजन हो सकता है। वे भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा पाए जिसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया।

यह भी पढ़ें

आईपीएल 2023: RCB कैंप से जुड़े किंग कोहली, नया टैटू दिखाकर पूरी कर दी फैंस की विश, जानें 11 टैटूज के क्या हैं राज

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PAK vs ENG: पाकिस्तान को हरा इंग्लैंड सेमीफाइनल में, अकेले किला लड़े कप्तान हैरी ब्रूक
Recommended image2
Rinku Singh T20 World Cup Update: रिंकू सिंह ने अचानक छोड़ा T20 वर्ल्ड कप कैंप, सामने आ रही एक बड़ी वजह
Recommended image3
ENG vs PAK: बाबर आजम फिर फ्लॉप, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्ट्राइक रेट
Recommended image4
PAK vs ENG: कहां देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड T20 World Cup मैच?
Recommended image5
T20 World Cup: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत, टीम इंडिया के सामने क्या विकल्प?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved