World Athletics Championship: पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई हुए नीरज चोपड़ा- देखें यह खास वीडियो

Published : Aug 25, 2023, 02:33 PM ISTUpdated : Aug 25, 2023, 07:10 PM IST
Neeraj Chopra

सार

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर दूर भाला फेंका।

World Athletics Championship. नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत के स्टार एथलीट्स ने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर दूर भाला फेंका और फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी पाई। यह फाइनल मुकाबला 27 अगस्त 2023 को खेला जाएगा।

हंगरी, बुडापेस्ट में हो रही चैंपियनशिन

भारत के स्टार जेवेलिन थ्रोअर और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा 27 अगस्त को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में खेलेंगे। यह प्रतियोगिता हंगरी, बुडापेस्ट में चल रही है। 88.77 मीटर भाला फेंककर नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंच चुके हैं। इनके अलावा दूसरे जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना भी सीजन में टॉप प्रदर्षन 84.38 मीटर भाला फेंककर क्वालीफाइंग के ग्रुप बी में पहुंचे हैं।

 

 

कई पुरस्कार जीत चुके हैं नीरज चोपड़ा

स्टार जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने एथलेटिक्स में शानदार उपलब्धि हासिक है। देश के लिए पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल भी नीरज चोपड़ा जीत चुके हैं। इसके अलावा वे ओरेगॉन में 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के काफी करीब पहुंचे लेकिन सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा था। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे। मौजूदा समय में वे विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक पुरुष जेवेलिन थ्रोआर हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में फैंस को उनसे गोल्ड जीतने की आस लगी है।

डायमंड लीग में रचा था इतिहास

पिछले वर्ष 26 अगस्त को नीरज चोपड़ा ने लॉजेन डायमंड लीग में 89.08 मीटर थ्रो करके बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले ओलंपिक गोल्ड, कॉमनवेल्थ गोल्ड, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2023 से पहले अश्विन का बड़ा दावा- ‘युवी-धोनी के बाद टीम में यह कमजोरी जारी’

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल