बिहार में केजरीवाल मॉडल की एंट्री, जानें अब तक किन-किन प्रमुख सीटों पर AAP ने उतारे 59 प्रत्याशी

Published : Oct 15, 2025, 01:39 PM IST
Kejriwal

सार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। अब तक कुल 59 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। पार्टी दिल्ली के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल पर ईमानदार शासन का वादा कर रही है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, राज्य की सियासत में उबाल बढ़ता जा रहा है। एनडीए और महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे की जंग अभी थमी नहीं है, लेकिन इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें 48 नए प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। इससे पहले 6 अक्टूबर को पहली सूची में 11 नामों की घोषणा की गई थी। यानी अब तक कुल 59 उम्मीदवारों के नाम आम आदमी पार्टी घोषित कर चुकी है।

राज्य प्रभारी अजेश यादव ने बताया कि प्रत्याशियों का चयन पूरी पारदर्शिता और जनसमर्थन के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा, “हम बिहार में जात-पात और धर्म की राजनीति नहीं, बल्कि ईमानदार शासन की राजनीति लाना चाहते हैं। दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को बिहार में लागू कर आम आदमी की ज़िंदगी बदलना ही हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने दावा किया कि जनता अब झूठे वादों और पुरानी राजनीति से ऊब चुकी है अब बिहार बदलना चाहता है और बदलाव का रास्ता ईमानदार राजनीति से होकर जाएगा।

जनता के बीच से निकले असली जनसेवक

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार किसी राजनीतिक परिवार से नहीं, बल्कि जनता के बीच से निकले असली जनसेवक हैं। उन्होंने कहा, “हमारा फोकस शिक्षा में सुधार, सरकारी अस्पतालों की बेहतरी, युवाओं के लिए रोजगार और भ्रष्टाचारमुक्त शासन पर है।” राकेश यादव ने कहा कि बिहार के लोगों ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार का मॉडल देखा है और अब वे उसी तरह की पारदर्शी व जवाबदेह सरकार चाहते हैं।

यह सिर्फ चुनाव नहीं, आंदोलन है

सह प्रभारी अभिनव राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह अभियान किसी राजनीतिक दौड़ से ज्यादा एक सामाजिक आंदोलन है। अब आम आदमी चलेगा। हम राजनीति को फिर से जनता के हाथ में देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की दूसरी सूची जारी होने के साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब आम आदमी पार्टी खुद को पारंपरिक राजनीति के विकल्प के रूप में पेश कर रही है और "ईमानदार शासन" के वादे के साथ मैदान में उतर चुकी है।

बिहार चुनाव 2025 को लेकर आप की दूसरी लिस्ट में 48 नाम हैं शामिल

  1. नरकटियागंज: राजीव वर्मा
  2. बगहा: शेषनाथ चौधरी
  3. सिकटा: औरंगजेब आलम
  4. केसरिया: राम आधार राय
  5. पिपरा: विपुल यादव
  6. चिरैया: ओम प्रकाश यादव
  7. ढाका: मधुसूदन कुशवाहा
  8. शिवहर: अनीश झा
  9. सुरसंड: ऋषि कुमार अग्रवाल
  10. बाजपट्टी: रणधीर कुमार चौधरी
  11. बिस्फी: अरविंद कुमार मिश्रा
  12. निर्मली: चंदन कुमार
  13. छातापुर: विनोद कुमार मंडल
  14. सिकटी: दिनेश कुमार आर्य
  15. बहादुरगंज: मासूम रजा
  16. रुपौली: विकास कुमार
  17. पूर्णिया: आदित्य लाल
  18. कटिहार: राजेश गुरनानी
  19. मधेपुरा: मुकेश कुमार
  20. औराई: शिवम शंकर गुप्ता
  21. मुजफ्फरपुर: मो. हसन
  22. बोचहां (अ.जा.): डॉ. अभय कुमार
  23. बरौली: डॉ. सत्येंद्र कुमार पटेल
  24. गोपालगंज: डॉ. बृज किशोर गुप्ता
  25. भोरे (अ.जा.): धर्मेन्द्र कुमार
  26. हथुआ: इंद्रजीत ज्योतिका
  27. सीवान: सतेंद्र कुमार खुर्शीद
  28. जीरादेई: विनोद कुमार सिंह
  29. बरहरिया: डॉ. जितेंद्र कुमार यादव
  30. मढ़ौरा: सुशील कुमार यादव
  31. छपरा: प्रेम प्रताप सिंह
  32. गरखा: सादन कुमार
  33. परसा: पवन तिवारी
  34. लालगंज: राजेंद्र प्रसाद सिंह
  35. मोहिउद्दीननगर: उमेश राय
  36. हसनपुर: मनमोहन मधुकर
  37. बेलदौर (अ.जा.): राहुल कुमार बसु
  38. बांका: रजनीश कुमार चौधरी
  39. जमालपुर: गोपाल कुमार तांती
  40. शेखपुरा: उमेश प्रसाद सिंह
  41. हरनौत: धर्मेन्द्र कुमार
  42. मोकामा: डॉ. राजेश कुमार रत्नाकर
  43. कुम्हरार: बबलू कुमार
  44. चेनारी (अ.जा.): धनंजय कुमार
  45. कुरथा: उमाशंकर शरण
  46. बोधगया (अ.जा.): गोवर्धन मांझी
  47. बेलगंज: मधुमाला कुमारी
  48. बैकुंठपुर: ओम प्रकाश राय

आप ने 11 नाम के साथ जारी की थी पहली लिस्ट

  1. वैशाली सीट से डॉ. मीता सिंह,
  2. कुशेश्वरस्थान से योगी दीपक,
  3. तरैया से अमित कुमार सिंह,
  4. कसबा से भानु भारती,
  5. बेनिपट्टी से शुभम यादव,
  6. फुलवारी से अवध कुमार रजक,
  7. बाढ़ से डॉ. पंकज कुमार,
  8. किशनगंज से आरशद आलम,
  9. परिहार से अखिलेश नारायण ठाकुर,
  10. गोविंदगंज से अशोक कुमार सिंह,
  11. बक्सर सीट से पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी
Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान