बेलहर विधानसभा चुनाव 2025: JDU का लालटेन पर चला तीर, मनोज यादव जीते

Published : Oct 24, 2025, 11:29 AM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 08:45 PM IST
Belhar Assembly constituency

सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बांका जिले की बेलहर विधानसभा सीट पर जदयू के मनोज यादव ने शानदार जीत हासिल की। ​​उन्हें 100,000 से अधिक वोट मिले, जिससे बेलहर के लोगों ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना।

Belhar Assembly Election 2025: बांका जिले की बेलहर विधानसभा सीट पर JDU से मनोज यादव जीते। बेलहर की जनता ने 1 लाख से ज्यादा वोट देकर उन्हें अपना नेता चुना है।

2010 का चुनाव (Belhar Vidhan Sabha Result 2010)

2010 में जदयू (JD(U)) ने गिरिधारी यादव को मैदान में उतारा। उन्होंने 33,776 वोट पाकर जीत दर्ज की। वहीं, राजद के रामदेव यादव को 26,160 वोट मिले और वे हार गए। इस बार जदयू ने लगभग 7,616 वोटों से जीत हासिल की।

2015 का मुकाबला (Belhar Assembly 2015)

2015 में जदयू-राजद और कांग्रेस का महागठबंधन बना था। इस बार जदयू ने फिर से गिरिधारी यादव को टिकट दिया। उन्होंने भाजपा (BJP) के मनोज यादव को 16,191 वोटों से हराया। गिरिधारी यादव को 70,348 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव को 54,157 वोट मिले।

2020 का चुनावी संग्राम (Belhar Election Result 2020)

2020 में यह सीट फिर से सुर्खियों में रही। जदयू ने इस बार मनोज यादव को उम्मीदवार बनाया। उन्होंने राजद के दिग्गज नेता रामदेव यादव को 2,473 वोटों के बेहद कम अंतर से मात दी। जदयू को 73,589 वोट, जबकि राजद को 71,116 वोट मिले। यह मुकाबला बेहद करीबी और रोमांचक था।

बेलहर का राजनीतिक समीकरण (Belhar Politics)

बेलहर विधानसभा की राजनीति में यादव वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि यहां से अक्सर यादव प्रत्याशी ही जीतते रहे हैं। रामदेव यादव अब तक चार बार यहां से विधायक रह चुके हैं, लेकिन 2020 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2019 के उपचुनाव में जरूर उन्होंने जीत दर्ज की थी।

2025 का चुनावी रण (Belhar Assembly Election 2025)

आगामी चुनाव में एक बार फिर राजद और जदयू के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। जदयू से मौजूदा विधायक मनोज यादव मैदान में उतर सकते हैं, जबकि राजद की तरफ से रामदेव यादव को फिर से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना है। सवाल यह है कि क्या रामदेव यादव अपने पुराने रिकॉर्ड को दोहराकर जीत दर्ज करेंगे या मनोज यादव लगातार दूसरी बार विधायक बनेंगे?

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान