
Belsand Assembly Election 2025: सीतामढ़ी जिले की बेलसंड विधानसभा सीट (Belsand Assembly Seat) पर लोजपा की पार्टी को भारी मत मिले यहां से प्रत्याशी अमित को जनता जनार्दन ने ताज पहनाया है। 82 हजार सीट के साथ लोजपा ने बेलसंड में जीत हासिल की।
2010 में जदयू की सुनीता सिंह चौहान ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 38,139 वोट मिले, जबकि आरजेडी प्रत्याशी संजय कुमार गुप्ता को केवल 18,559 वोट मिले। इस चुनाव में जदयू ने 19,580 वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल की।
2015 में भी जदयू ने बाजी मारी। इस बार सुनीता सिंह चौहान के सामने एलजेपी (LJP) के मो. नसीर अहमद थे। सुनीता सिंह को 33,785 वोट मिले, जबकि नसीर अहमद को 28,210 वोट। जदयू ने इस बार 5,575 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
2020 का चुनाव बेलसंड के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। इस बार आरजेडी ने संजय कुमार गुप्ता को मैदान में उतारा और उन्होंने शानदार जीत हासिल की। संजय कुमार को 50,001 वोट मिले जबकि जदयू की सुनीता सिंह चौहान को 36,070 वोट पर संतोष करना पड़ा। इस तरह आरजेडी ने जदयू को 13,685 वोटों के अंतर से हराकर इस सीट पर कब्जा जमा लिया।
नोट: आरजेडी नेता संजय कुमार गुप्ता पर पांच आपराधिक केस रजिस्टर्ड हैं। उनकी कुल संपत्ति 5.72 करोड़ रुपए हैं। 12वीं पास संजय कुमार पर कुल 42.73 लाख रुपए का लोन भी है।
बेलसंड विधानसभा का चुनाव पूरी तरह से जातीय समीकरण पर आधारित होता है। यादव और अति पिछड़ा वर्ग यहां निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि आरजेडी और जदयू दोनों ही इस सीट पर पूरी ताकत झोंकते हैं।
आगामी 2025 चुनाव फिर से रहस्यमयी (Mysterious) और रोमांचक रहा यहां से लोक जन शक्ति पार्टी को भारी मत मिले, जिसके बाद एलजेपी से अमित कुमार जीते।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।