
Bibhutipur Assembly Election 2025: विभूतिपुर विधानसभा (Bibhutipur Assembly Election 2025) समस्तीपुर जिले की यह सीट वामपंथी राजनीति का गढ़ मानी जाती रही है। इस साट पर सीपीएम (CPIM) अजय कुमार ने झंडा लगराया है।
नोट: पोस्ट ग्रेजुएट विधायक अजय कुमार पर तीन आपराधिक केस दर्ज हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब एक करोड़ रुपए है और उन पर 50 हजार का कर्जा भी है।
विभूतिपुर विस सीट पर यादव, पासवान, भूमिहार और अतिपिछड़ा मतदाताओं का बड़ा असर है। यहीं समीकरण तय करते हैं कि सत्ता की चाबी किसे मिलेगी। वाम दलों का कोर वोट बैंक अब भी गरीब तबकों और खेतिहर मजदूरों में मजबूत माना जाता है, जबकि जदयू और एनडीए ने यहां ऊपरी जातियों और पिछड़े वर्ग के सहारे राजनीति खड़ी की।
यह क्षेत्र शिक्षा और बेरोजगारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। युवाओं को पढ़ाई और नौकरी के लिए पटना और बाहर के शहरों की ओर जाना पड़ता है। किसानों की कर्ज और सिंचाई की समस्या चुनावी मुद्दा बनती है। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और सड़क कनेक्टिविटी भी अहम चुनौती हैं।
इस सीट पर करीब 350 से अधिक बूथ हैं। वाम दल अपनी मजबूत कैडर लाइन और कार्यकर्ताओं की वजह से बूथ स्तर तक पैठ रखते हैं। यही कारण है कि 2020 में सीपीएम ने फिर जीत की वापसी की। जदयू और भाजपा का बूथ मैनेजमेंट यहां अपेक्षाकृत कमजोर माना जाता है।
अब तक विभूतिपुर सीट पर 13 चुनाव हो चुके हैं। इनमें 6 बार CPM, 3 बार कांग्रेस, 2 बार JDU, 1 बार CPI और 1 बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी जीती है। कांग्रेस आखिरी बार 1985 में यहां जीती थी। बीजेपी को अब तक इस सीट से जीत नसीब नहीं हुई है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।