Published : Nov 06, 2025, 07:14 AM ISTUpdated : Nov 06, 2025, 09:14 PM IST

Bihar Election 2025 First Phase Live: बिहार में पहले चरण की वोटिंग खत्म, 64.46% मतदान के साथ 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद

सार

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है। हालांकि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाता अब भी मौजूद हैं, उन्हें वोट डालने दिया जाएगा। पूरे दिन राज्यभर में लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक कुल 64.46% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कई जगहों पर मतदान खत्म होने के बाद भी लंबी कतारें देखी गईं। सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, तारापुर, महिषी, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्रों के 56 बूथों पर शाम 5 बजे ही मतदान रोक दिया गया था। इस पहले चरण के समाप्त होते ही तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत 16 मंत्रियों की किस्मत अब ईवीएम में बंद हो चुकी है।

07:33 PM (IST) Nov 06

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64.46% मतदान संपन्न

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण में कुल 64.46% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह के सुस्त शुरुआत के बाद दोपहर होते-होते मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ी और कई जगहों पर शाम तक लंबी कतारें देखने को मिलीं।

06:40 PM (IST) Nov 06

महागठबंधन के अराजक तत्वों की हरकतें बढ़ीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर हमले को लेकर मनोज तिवारी का निशाना

बिहार चुनाव में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर हुए कथित हमले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि “महागठबंधन के अराजक तत्व लगातार कई जगहों पर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि आज हुई वोटिंग में एनडीए कम से कम 75% सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और विपक्ष की बौखलाहट इसी वजह से झलक रही है।

05:44 PM (IST) Nov 06

सुरक्षा कारणों से 56 बूथों पर एक घंटे पहले खत्म हुआ मतदान, EVM सील

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान अपने अंतिम चरण में है, लेकिन सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्रों के 56 बूथों पर सुरक्षा कारणों से मतदान शाम 5 बजे ही समाप्त कर दिया गया। चुनाव आयोग के अनुसार इन केंद्रों पर मतदान खत्म होते ही ईवीएम को सील कर दिया गया है।

05:18 PM (IST) Nov 06

पहले चरण के मतदान में भिड़े डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और आरजेडी नेता अजय कुमार

लखीसराय में मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और राजद एमएलसी अजय कुमार के बीच जमकर बहस हुई। अजय कुमार ने सिन्हा पर मतदाताओं को डराने और अपराधी प्रवृत्ति का आरोप लगाया, जबकि सिन्हा ने पलटवार करते हुए उन्हें ‘असफल नेता’ और ‘शराबी’ बताया। इसी दौरान सिन्हा के काफिले पर चप्पल और पत्थर फेंके जाने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

04:24 PM (IST) Nov 06

मधुबनी में अमित शाह का दावा, 14 तारीख को लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मधुबनी की रैली में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 14 नवंबर की मतगणना में लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। शाह ने कहा कि वह बिहार के 33 स्थानों पर जा चुके हैं और हर जगह एनडीए के पक्ष में लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मतदाता कमल या तीर के अलावा किसी और निशान पर वोट देंगे तो ‘जंगलराज’ फिर लौट आएगा।

03:52 PM (IST) Nov 06

दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान

पटना। बिहार विधाानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान के साथ बिहार के मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अंतिम घंटों में मतदान प्रतिशत में कितना इजाफा होता है और कौन-सा जिला अंत तक सबसे आगे रहता है।

अब तक के मतदान प्रतिशत (3 बजे तक)

जिला मतदान : प्रतिशत (%)

  1. बेगूसराय : 59.82%
  2. भोजपुर : 50.07%
  3. बक्सर : 51.69%
  4. दरभंगा : 51.75%
  5. गोपालगंज : 58.17%
  6. खगड़िया : 54.77%
  7. लखीसराय: 57.39%
  8. मधेपुरा : 55.96%
  9. मुंगेर : 52.17%
  10. मुजफ्फरपुर : 58.40%
  11. नालंदा : 52.32%
  12. पटना : 48.69%
  13. सहरसा : 55.22%
  14. सारण : 54.60%
  15. समस्तीपुर : 56.35%
  16. शेखपुरा : 49.37%
  17. सीवान : 50.93%
  18. वैशाली : 53.63%

कहां-कहां हुई देरी और विवाद

कुछ मतदान केंद्रों से ईवीएम की तकनीकी खराबी की शिकायतें भी सामने आईं, हालांकि चुनाव आयोग ने तुरंत उन मशीनों को बदलवाकर मतदान दोबारा शुरू कराया। कुछ जगहों पर हल्की नोकझोंक और बहस की भी खबरें आईं, लेकिन समग्र रूप से मतदान शांतिपूर्ण रहा। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की भीड़ उमड़ी हुई है। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। 

 

 

03:45 PM (IST) Nov 06

पीएम मोदी ने जनता का दिल जीत लिया: शहनवाज हुसैन

भागलपुर, बिहार। बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन कहते हैं, "पीएम मोदी ने जनता का दिल जीत लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि 1984 के सिख नरसंहार और भागलपुर दंगों का दाग कभी नहीं मिटेगा। पीएम मोदी ने 'स्वदेशी' के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया...हम भागलपुर ज़िले की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीतेंगे..."

 

 

03:44 PM (IST) Nov 06

लखीसराय में डिप्टी सीएम पर हुए हमले में क्या बोले डीआईजी मुंगेर राकेश कुमार?

खीसराय, बिहार | DIG मुंगेर रेंज राकेश कुमार ने बिहार डिप्टी सीएम विजय कुमार सक्सेना पर हुए हमले के बारे में बताया कि "...मैंने लोकल कैंडिडेट, डिप्टी CM से बात की है... इस घटना के लिए जो भी ज़िम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी... अभी जांच चल रही है... मेरे अंडर तीन इलाके हैं: मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा। तीनों इलाकों में वोटिंग शांति से चल रही है... इस इलाके में वोटिंग में कोई रुकावट नहीं आई है..."

आज RJD समर्थकों ने डिप्टी CM और लखीसराय सीट से BJP उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी को घेर लिया और चप्पलें फेंकीं, पत्थर मारे और "मुर्दाबाद" के नारे लगाए, जिससे उन्हें खोरियारी गांव में घुसने से रोक दिया गया।

 

 

03:19 PM (IST) Nov 06

भगवान आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और रोज़गार दे: खेसारीलाल

छपरा, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर, सिंगर-एक्टर और छपरा असेंबली सीट से RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने कहा, "मुझे खुशी है कि इतनी ज़्यादा वोटिंग हुई। लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट कर रहे हैं। भगवान आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और रोज़गार दे।"

मुंबई में अपने घर के बारे में उन्होंने कहा, "कोई बात नहीं, वह कड़ी मेहनत से बनाया गया था। अगर भगवान यही चाहते हैं, तो कोई बात नहीं। वह सपनों का महल था; वह फिर से बन जाएगा।"

 

 

03:17 PM (IST) Nov 06

खान सर ने कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र में डाला वोट

पटना, बिहार | शिक्षक खान सर ने कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 241 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद एजुकेटर खान सर ने कहा, "लोगों को अपने उम्मीदवार और शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य सेवा, रोज़गार, सुरक्षा और संरक्षा जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट देना चाहिए। वोट एक बहुत शक्तिशाली चीज़ है। मैं युवाओं से वोट डालने की अपील करता हूँ।"

 

 

 

 

 

02:38 PM (IST) Nov 06

लखीसराय से बड़ी खबर: RJD समर्थकों ने घेरी बिहार डिप्टी सीएम की गाड़ी, चप्पलें फेंकीं-लगाए मुर्दाबाद के नारे

लखीसराय (Bihar Election 2025): पहले चरण की वोटिंग के बीच बड़ी खबर आई है। लखीसराय (Lakhisarai) में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के बीच बड़ा बवाल देखने को मिला जब RJD समर्थकों (RJD supporters) ने बिहार के डिप्टी CM और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) की गाड़ी को घेर लिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ चप्पलें फेंकीं (slippers thrown on Vijay Sinha) बल्कि “विजय सिन्हा मुर्दाबाद” (anti-BJP slogans) के नारे लगाकर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों (police officials) को भी हालात संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

यह घटना उस वक्त हुई जब विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से मिलने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही उनका काफिला एक गांव के पास पहुंचा, दर्जनों आरजेडी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

01:58 PM (IST) Nov 06

लोकल नागरिक ने कहा, "हम यहां वोट डालने के लिए इंतज़ार कर रहे"

पटना, बिहार | दानापुर दियारा के एक लोकल नागरिक ने कहा, "हम यहां वोट डालने के लिए इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन हम पानी पार नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि यहां कोई पुल नहीं है। हम नाव का इंतज़ार कर रहे हैं। एम्बुलेंस और स्कूल बसों के लिए भी पुल की ज़रूरत है..."

 

 

01:48 PM (IST) Nov 06

Bihar Election 2025 LIVE: RJD ने जारी किया वीडियो, पुलिस पर मतदाताओं को पीटने का गंभीर आरोप!

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बीच राजद (RJD) ने एक बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया है कि समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 106, 107 और 108 पर पुलिसकर्मी मतदाताओं के घरों में घुसकर लोगों को पीट रहे हैं और डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। राजद ने वीडियो साझा करते हुए लिखा-“मोहिउद्दीननगर विधानसभा के बूथ 106, 107, 108 में पुलिसकर्मी अलग-अलग घरों में घुसकर बिना किसी वैध कारण के वोटर्स को बेरहमी से पीट रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं।”

 

 

 

01:43 PM (IST) Nov 06

दोपहर में 1 बजे तक कहां कितना पड़ा वोट?

 

01:21 PM (IST) Nov 06

"दानापुर में नसीरगंज घाट पर मतदाताओं को वोट देने से रोका जा रहा"

 

 

01:18 PM (IST) Nov 06

साहेबगंज-98 विधानसभा के वोटरों ने लगाया गंभीर आरोप

 

 

01:16 PM (IST) Nov 06

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE: मतदान के बीच बेहोश हुआ कर्मी, चिराग पासवान ने ‘बदतमीज़ी’ पर तोड़ी चुप्पी

मुजफ्फरपुर जिले के पारू विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 331 (उमवि नारायणपुर फकीराना) में ड्यूटी पर तैनात एक मतदानकर्मी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल मौके पर बेड पर लिटाया गया और चिकित्सकीय सहायता दी गई। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी और थकावट के कारण उनकी हालत बिगड़ी थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है और मतदान जारी है।

खगड़िया में वोट डालने पहुंचे चिराग पासवान का बड़ा बयान

वहीं, खगड़िया में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने छोटे भाई पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- “मैं यहां अपना मतदान करने आया हूं। मेरे छोटे भाई भी चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन मैं गठबंधन धर्म निभाने आया हूं। मैं पारिवारिक झगड़ों में नहीं पड़ना चाहता, खासकर उस व्यक्ति के लिए जिसने सबसे ज़्यादा बदतमीज़ी की है।” चिराग ने आगे कहा कि “अलौली की जनता मेरे पिता रामविलास पासवान की पीठ में छुरा घोंपने वालों को याद रखेगी। जनता सब समझती है और वही सच्चा फैसला देगी।” उनके इस बयान के बाद चुनावी माहौल में हलचल तेज हो गई है।

01:13 PM (IST) Nov 06

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "लोग हमारी उम्मीद से ज़्यादा संख्या में NDA को वोट दे रहे"

पटना, बिहार: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "लोग हमारी उम्मीद से ज़्यादा संख्या में NDA को वोट दे रहे हैं। पूरे बिहार से जो रिपोर्ट्स हमें मिल रही हैं, उनके हिसाब से NDA बिहार में ज़बरदस्त बहुमत से जीतने वाला है... अभी उनके (तेजस्वी यादव) लिए यह कहना ज़रूरी है (कि महागठबंधन जीतेगा) क्योंकि यह चुनाव का पहला चरण है, दूसरा चरण अभी होना बाकी है। अगर वह अभी से निराशा ज़ाहिर करेंगे तो उनके कार्यकर्ता निराश हो जाएंगे। अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें यह कहना ही होगा, लेकिन पूरे बिहार में ट्रेंड साफ़ हैं, यह NDA के पक्ष में है..."

 

 

12:38 PM (IST) Nov 06

LJP (राम विलास) की सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा, "महिलाएं बिहार के लिए एक मज़बूत सरकार चुनेंगी..."

पटना | LJP (राम विलास) की सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा, "वोट देने का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा अधिकार है... वोट डालना बहुत ज़रूरी है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे बाहर निकलें और उन्हें वोट दें जिनकी विचारधारा से वे सहमत हैं... इस बार वोटर टर्नआउट बहुत अच्छा है। पोलिंग बूथ पर पुरुषों से ज़्यादा महिलाएं दिख रही हैं; यह बदलते बिहार की तस्वीर है। महिलाएं बिहार के लिए एक मज़बूत सरकार चुनेंगी..."

 

 

12:35 PM (IST) Nov 06

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting:लखीसराय में बीजेपी प्रत्याशी विजय सिन्हा का आरोप-RJD अब भी बूथ कैप्चरिंग मानसिकता से बाहर नहीं निकली

लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि हलसी क्षेत्र में राजद समर्थकों ने पोलिंग एजेंट को धमकाया है। सिन्हा ने कहा कि “राजद की बूथ कैप्चरिंग वाली पुरानी मानसिकता अब भी खत्म नहीं हुई है।” उन्होंने निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की।

 

 

12:33 PM (IST) Nov 06

“मैंने वोट डालकर अपनी ज़िम्मेदारी पूरी कर दी है"

केंद्रीय मंत्री और LJP(RV) चीफ चिराग पासवान ने कहा, “मैंने वोट डालकर अपनी ज़िम्मेदारी पूरी कर दी है और मैं चाहता हूं कि हर कोई ऐसा ही करे और अपनी पसंद की सरकार चुने...” "अगर महागठबंधन ने जनता से जुड़ने में उतनी ही मेहनत की होती, जितनी बहाने ढूंढने में की है, तो उन्हें इन बहानों की ज़रूरत नहीं पड़ती। महागठबंधन चुनाव हार रहा है। वे SIR का मुद्दा बनाते हैं, राहुल जी रोज़ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहते हैं, अगर इतना कुछ गलत हो रहा है, तो वे कोर्ट क्यों नहीं जाते..."

 

 

12:24 PM (IST) Nov 06

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार क्या बोलें?

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार कहते हैं, "यह लोकतंत्र का त्योहार है। चुनाव के पहले चरण में कई जिलों में वोटिंग हो रही है। मैं बिहार के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मुद्दों के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए, नौकरी, खाना, घर, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और अपनी इज्जत के लिए वोट करें। सरकार के खिलाफ गुस्से को एक सही दिशा देने की ज़रूरत है..."

SIR पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर, वह कहते हैं, "उन्होंने न सिर्फ सवाल उठाए हैं बल्कि उसके सबूत भी पेश किए हैं। यह तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। EC ने इलेक्ट्रॉनिक डेटा देने से मना कर दिया और सबूत उसी EC के वोटर ID और फिजिकल कॉपी से इकट्ठा किए गए। 

 

 

12:18 PM (IST) Nov 06

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान, कई जिलों में मतदाताओं की लंबी कतारें

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोटिंग जोर-शोर से जारी है। गुरुवार, 6 नवंबर को सुबह 11 बजे तक औसतन 27.65% मतदान दर्ज किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में मतदाता उत्साहपूर्वक वोट डालने पहुंचे हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण के मतदान में कुल 28.02% औसत वोटिंग दर्ज हुई है, जबकि आधिकारिक औसत 27.65% बताई जा रही है। कई जिलों में मतदान का प्रतिशत 30% के आसपास पहुंच चुका है।

जिला का नाम: मतदान प्रतिशत (सुबह 11 बजे तक)

  • मधेपुरा: 28.46%
  • सहरसा: 29.68%
  • दरभंगा: 26.07%
  • मुजफ्फरपुर: 29.66%
  • गोपालगंज: 30.04%
  • सीवान: 27.09%
  • सारण: 28.52%
  • वैशाली: 28.67%
  • समस्तीपुर: 27.92%
  • बेगूसराय: 30.37% (सर्वाधिक)
  • खगड़िया: 28.96%
  • मुंगेर: 26.68%
  • लखीसराय: 30.32%
  • शेखपुरा: 26.04%
  • नालंदा: 26.86%
  • भोजपुर: 23.71% (सबसे कम)
  • बक्सर: 26.76%
  • कुल औसत : 27.65%

बेगूसराय और लखीसराय में सबसे ज्यादा मतदान

सुबह 11 बजे तक बेगूसराय और लखीसराय में सर्वाधिक 30% से अधिक मतदान दर्ज किया गया। वहीं भोजपुर जिले में अब तक सबसे कम यानी 23.71% मतदान हुआ है।

12:09 PM (IST) Nov 06

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज

 

 

11:41 AM (IST) Nov 06

महागठबंधन ने पहले ही हार मान ली: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "राहुल गांधी ने तो पहले ही हार मान ली है। वोटिंग से एक दिन पहले वोट चोरी का आरोप लगाया। जनता उन्हें वोट नहीं देती और वह कहते हैं कि वोट चोरी हो गए हैं। लोग मछली पकड़ने या जलेबी बनाने के लिए वोट नहीं देंगे। इसलिए, महागठबंधन ने पहले ही हार मान ली है और NDA की 'महाविजय' पक्की है।"

"आज की वोटिंग ही NDA की बड़ी जीत की कहानी बता रही। बिहार के लोग 'सुशासन', विकास और जन कल्याण के लिए वोट दे रहे। लालू ने शासन नहीं किया बल्कि अत्याचार किया। डर, भ्रष्टाचार, भूख को बिहार की पहचान बना दिया था। आज, डर नहीं बल्कि भरोसा है, भ्रष्टाचार नहीं बल्कि इनोवेशन है, जंगलराज नहीं बल्कि सुशासन है...जन कल्याण का इतिहास लिखा गया है।

 

11:37 AM (IST) Nov 06

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "बिहार के लोग बहुत समझदार हैं..."

औरंगाबाद, बिहार: बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "बिहार के लोग बहुत समझदार हैं और वे लोकतंत्र में वोट का महत्व जानते हैं। मेरी बस यही गुजारिश है कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में वोट करें.... बिहार का विकास होता रहे..."

 

 

 

11:35 AM (IST) Nov 06

मतदाताओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट

पटना, बिहार | पटना DSP अनु कुमारी ने कहा, "पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन जनता की मदद कर रहे हैं, और वोटिंग आराम से हो रही है। कहीं भी कोई दिक्कत नहीं है... किसी भी तरह की छोटी-मोटी परेशानी को तुरंत दूर किया जा रहा है..."

 

 

11:20 AM (IST) Nov 06

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: अलीनगर से BJP प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप

अलीनगर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के बीच अलीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। मैथिली ठाकुर ने आज तक से बातचीत में कहा कि “मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां सिस्टम का पालन सख्ती से होता है। लेकिन यहां नियमों की अनदेखी हो रही है। कई लोग हरे पटके और हरे गमछे में घूम रहे हैं। महिलाएं हरी साड़ी में ‘तीन नंबर-तीन नंबर’ बोल रही हैं। ये सब वोटर्स को संकेत देने का तरीका है।” उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें अंदर से बाहर निकाल दिया गया। मैथिली ठाकुर ने आरोप लगाया कि ये पूरा खेल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रचा गया है।

11:16 AM (IST) Nov 06

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचे RJD नेता केदार प्रसाद यादव

वैशाली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड में RJD नेता केदार प्रसाद यादव भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचे। केदार यादव ने बताया कि आज सभी गाड़ियां और घोड़े बंद हैं, इसलिए उन्होंने अपनी ‘खास सवारी’ भैंस चुनी। उन्होंने कहा “गाड़ी-घोड़ा बंद है, इसलिए हम अपने सवारी भैंस पर चढ़कर वोट डालने जा रहे हैं। मेरा स्कूल जहां वोटिंग है, यहां से करीब 2 किलोमीटर दूर है।” केदार यादव बूथ नंबर 323 सैदपुर डुमरी भगवानपुर पर पहुंचे और वहां मतदान किया। उनके इस अंदाज़ को देखकर गांव के लोग मुस्कुरा उठे और कई मतदाताओं ने मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बना लिए। यह नज़ारा बिहार के चुनावी माहौल में एक हल्की मुस्कान लेकर आया, जहां हर कोई अपने तरीके से लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रहा है।

11:08 AM (IST) Nov 06

नक्सल प्रभावित भीमबांध इलाके में 20 साल बाद पहली बार वोटिंग हुई

मुंगेर, बिहार | नक्सल प्रभावित भीमबांध इलाके में 20 साल बाद पहली बार वोटिंग हुई।  एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा, "हमें बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं कि आप सब यहां आए... मुझे बहुत अच्छा लग रहा है (कि 20 साल में पहली बार यहां वोट दिया)... पहले, 2005 से हालात ठीक नहीं थे... अब कोई डर नहीं है। जब से यहां कैंप (सुरक्षा बलों का) लगा है, हम शांति से रह रहे हैं। यहां सरकारी सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। हमें कुछ सालों से मुफ्त राशन भी मिल रहा है, और हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं। अब हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम जंगल में शांति से रह रहे हैं। हम खुश हैं कि यहां एक पोलिंग बूथ बनाया गया है। जवान और बूढ़े, सभी लोग अपना वोट डाल पा रहे हैं..."

 

 

10:57 AM (IST) Nov 06

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर क्यो बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में हो रही वोटिंग पर नज़र रख रहे हैं। चुनाव आयोग हर पोलिंग बूथ पर कड़ी नज़र रखे हुए है।

 

 

10:55 AM (IST) Nov 06

बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने पत्नी के साथ किया मतदान

बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद और उनकी पत्नी माया शंकर ने पटना के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

 

 

10:49 AM (IST) Nov 06

बदलाव के लिए, नया बिहार बनाने के लिए वोट डालें: तेजस्वी यादव

 

 

10:47 AM (IST) Nov 06

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दोनों बेटों को दी शुभकामनाएं

वोट डालने पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा, “मेरे दोनों बेटों को मेरी शुभकामनाएं। तेज प्रताप अपने दम पर चुनाव लड़ रहा है। मैं उनकी मां हूं। दोनों को गुड लक।” उन्होंने कहा, "मैं बिहार के लोगों से अपील करती हूं कि वे बाहर निकलें और वोट दें और वोट देने का अपना अधिकार न भूलें..."

 

 

10:45 AM (IST) Nov 06

महुआ के लोगों को पिछली बार मेडिकल कालेज दिया था, इस बार...तेज प्रताप

पटना | जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "हर वोटर को इस चुनाव में जाकर अपना वोट डालना चाहिए। चुनाव शांति से होना चाहिए। मैं महुआ के लोगों से कहना चाहता हूं कि इस बार वे निराश नहीं होंगे। पिछली बार मैंने महुआ के लोगों को मेडिकल कॉलेज दिया था, इस बार मैं इस क्षेत्र को एक इंजीनियरिंग कॉलेज दूंगा।"

 

 

10:43 AM (IST) Nov 06

जनता को नीतिश कुमार पर भरोसा: जेडीयू अध्यक्ष

बख्तियारपुर। #BiharElections पर JD(U) के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट संजय कुमार झा ने कहा, "मुझे लगता है कि महिला वोटर बड़ी संख्या में बाहर आ रही हैं क्योंकि उन्हें NDA और नीतीश कुमार पर भरोसा है।"

 

 

10:36 AM (IST) Nov 06

"खुद को 'नायक' समझने वाले "खलनायक" जेल जाएंगे, "नालायक" विदेश में छुट्टियां मनाएंगे"

पटना | बिहार विधानसभा चुनावों पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता कहती हैं, “बिहार के लोग अपना भला जानते हैं। पिछले 15 सालों में बिहार का विकास देखकर उन्हें एहसास हो गया है कि यह सिर्फ़ PM मोदी, CM नीतीश कुमार और NDA की लीडरशिप में ही मुमकिन है। मुझे पूरा भरोसा है कि NDA पूरी मेजॉरिटी के साथ सरकार बनाएगी, और हमें पहले से ज़्यादा वोट और सीटें मिलेंगी...” "जो खुद को 'नायक' समझता है, मैं उससे कहना चाहती हूं कि जो बिहार के लोगों के दिलों पर 'जन-नायक' बनकर राज करेगा, वही राज्य पर राज करेगा। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया और जनता का पैसा लूटा, वे 'खलनायक' बनकर जेल जाएंगे, और जो 'नालायक' लोगों को गुमराह करना चाहते हैं, वे विदेश जाकर छुट्टियां मनाएंगे..."

 

 

10:31 AM (IST) Nov 06

'बदलो सरकार, बचाओ बिहार' बिहार के लोगों की समझ बन गई है: डी राजा

पटना (बिहार): कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (CPI) के नेता डी राजा ने गुरुवार को कहा कि बिहार के लोगों ने चल रहे राज्य चुनावों में महागठबंधन को वोट देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि "बदलो सरकार, बचाओ बिहार" का नारा वोटरों के मूड को दिखाता है, और कहा कि यह गठबंधन BJP-JD(U)-RSS गठबंधन को हराएगा और तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए डी राजा ने कहा, "मैंने कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और महागठबंधन के लिए प्रचार किया। मेरी समझ यह है कि बिहार के लोग महागठबंधन को वोट देने के लिए दृढ़ हैं। 'बदलो सरकार, बचाओ बिहार' बिहार के लोगों की सोच बन गई है। और बिहार के लोग BJP, JD(U) और RSS गठबंधन को करारा सबक सिखाएंगे। महागठबंधन चुनाव जीतेगा, और तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।" 

 

 

 

10:20 AM (IST) Nov 06

LJP (राम विलास) के सांसद अरुण भारती बोले, अगर इतने सुबूत तो कोर्ट क्यों नहीं जाते राहुल गांधी?

पटना | LJP (राम विलास) के सांसद अरुण भारती ने कहा, "...मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे पिछले 19 सालों की तरह ही भ्रष्टाचार और जंगल राज को दूर रखें, और NDA को वोट दें ताकि बिहार की विकास की रफ्तार धीमी न हो... राहुल गांधी अपनी खुद की बेरोज़गारी खत्म करने के लिए युवाओं और Gen Z को भड़का रहे हैं। बिहार के लोग और देश के युवा जागरूक हैं, और वे राहुल गांधी के इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे... राहुल गांधी को बयान देते समय फैक्ट्स भी बताने चाहिए। अगर उनके आरोप सच हैं तो वह कोर्ट क्यों नहीं जाते? उन्हें कोर्ट जाकर एफिडेविट फाइल करना चाहिए। वह सिर्फ नैरेटिव सेट करने और अपनी बेरोज़गारी खत्म करने के लिए युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं..."

 

 

10:18 AM (IST) Nov 06

सीएम नीतिश कुमार ने डाला वोट

बख्तियारपुर, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने #BiharElections2025 के पहले चरण में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

 

 


More Trending News