Asianet News | Published : Feb 12, 2024 3:45 AM IST / Updated: Feb 12 2024, 03:53 PM IST

Bihar Floor Test: विधानसभा में नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 129 वोट, विपक्ष में 0

सार

बिहार। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए सोमवार को फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया पूरी है चुकी है। इस दौरान नीतीश कुमार के पक्ष में 129 वोट पड़े और विपक्ष के पक्ष ने वॉकआउट कर लिया। इसके चलते विपक्ष को शून्य वोट मिले। वहीं आज RJD के तीन नेताओं ने नीतीश कुमार का दामन पकड़ लिया, जिसमें प्रह्लाद, विमला देवी और चेतन आनंद रहें। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा सीटों में से बहुमत के 122 सीटों की जरूरत थी। 

03:37 PM (IST) Feb 12

फ्लोर टेस्ट के नतीजे आए सामने

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए वोटिंग के नतीजे आए सामने हां के पक्ष में 129 मिला और न के पक्ष में 0 वोट मिले। इस तरह से नीतीश कुमार ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है।

03:30 PM (IST) Feb 12

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पलटवार

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला करते हुए बोला कि हमसे पहले इनके माता-पिता को 15 साल तक काम करने का मिला। इन्होंने क्या किया? हमने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा बंद कराया।

03:28 PM (IST) Feb 12

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2005 से हमें काम करने का मौका मिला। ये हमारा 18 वां साल है. आपको क्या हो गया है?, आप सुनना नहीं चाहते हैं। हमने सुना है।

 

02:48 PM (IST) Feb 12

जीतन राम मांझी का समर्थन

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HUM) के मुखिया जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार को दिया समर्थन।

 

02:36 PM (IST) Feb 12

तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर तंज

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहते हैं, ''बिहार में, 94 लाख परिवार ₹6,000 आय से कम में रहते हैं और आप (तेजस्वी यादव) अपना जन्मदिन चार्टर्ड विमान से मनाते हैं।''

02:34 PM (IST) Feb 12

नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता-विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा, "शवाद के कारण विवश होकर इनकी प्रताड़ना हमने देखी है। लोगों का नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता है।

 

02:32 PM (IST) Feb 12

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा दिया जवाब

वर्तमान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमे पार्टी के नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी, हमने ईमानदारी से निर्वहन करने का कोशिशी की।

02:30 PM (IST) Feb 12

आपका भतीजा झंडा उठाएगा- राजद नेता तेजस्वी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा,"हम आपको (सीएम नीतीश कुमार) अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। हम समाजवादी परिवार से हैं, जो आप झंडा ले कर चले थे मोदी की तरह'' को देश में रोकने हैं, अब आपका भतीजा झंडा उठा कर के मोदी को बिहार में रोकने का काम करेगा।”

02:29 PM (IST) Feb 12

तेजस्वी यादव ने गारंटी की बात की

'क्या मोदीजी फिर से पाला बदलेंगे इसकी गारंटी लेंगे?', तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पूछा।

02:17 PM (IST) Feb 12

RJD नेता तेजस्वी का ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग

RJD नेता तेजस्वी ने विधानसभा में सरकार से कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करवाइए। हम आपको क्रेडिट देंगे।

02:15 PM (IST) Feb 12

RJD नेता तेजस्वी का नौकरी को लेकर बयान

RJD नेता तेजस्वी ने कहा कि हमने वादा किया था कि हम 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। हमने 17 महीने में काम करके दिखाया. हमने थके हुए मुख्यमंत्री से दौड़ाने का काम कराया।

02:12 PM (IST) Feb 12

RJD को छोड़ने वाले विधायकों पर तेजस्वी का बयान

RJD से सत्ता पक्ष के तरफ जाने वाले विधायकों प्रह्लाद, चेतन और विमला देवी पर तेजस्वी यादल ने कसा तंज। उन्होंने कहा कि हम आपकी मजबूरी को समझते हैं।

02:01 PM (IST) Feb 12

तेजस्वी ने रोजगार को लेकर बोले

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने कहा था कि नौकरी कहां से देगा। आपने बाप से पैसा लाएगा रोजगार देने के लिए। जब बीजेपी को धोखा देना चाहते थे तो हम उस वक्त आपके साथ नहीं आना चाहते थे। हालांकि, देशभर के नेताओं के दबाव में साल 2024 के चुनाव में एकजुट हो जाएं मोदी जी हराने का काम करें।

01:58 PM (IST) Feb 12

भारत रत्न पर उठाए सवाल

कार्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग सम्मान नहीं करते हैं, वो डिलिंग करते हैं।

01:54 PM (IST) Feb 12

पीएम मोदी जी को बिहार में रोकेंगे-तेजस्वी यादव

पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 2020 में हमने महागठबंधन का सरकार बनाई थी, लेकिन हमारे गठबंधन में कई प्रोब्लम नहीं है। हम अकेले दम पर पीएम मोदी जी को बिहार में रोकेंगे।

01:51 PM (IST) Feb 12

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधा

RJD नेता तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते हैं कि उनकी मां बीजेपी है, लेकिन आप तो पहले RJD में थे इस बात को जनता जानती है।

01:42 PM (IST) Feb 12

राजद के तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार कसा तंज

राजद के तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, "हम सीएम को इतिहास रचने के लिए लगातार 9 बार शपथ लेने के लिए बधाई देना चाहते हैं, इतना ही नहीं, उन्होंने एक ही बार में तीन बार शपथ ली है। ये बहुत ही अद्भूत है।"

01:40 PM (IST) Feb 12

नीतीश कुमार ने प्रस्ताव रखा

बिहारी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में प्रस्ताव रख दिया है।

01:33 PM (IST) Feb 12

बिहार के स्पीकर अवध चौधरी बिहारी हटे

बिहार के स्पीकर अवध चौधरी बिहारी को हटाने को लेकर गिनती की गई। इस दौरान उनको हटाने के लिए 125 लोगों ने वोट दिया और न हटाने के पक्ष में 112 वोट पड़े।

01:24 PM (IST) Feb 12

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सदन से बाहर

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा से गए बाहर। इससे पहले डिप्टी स्पीकर ने निर्देश दिया कि जो वोटिंग में शामिल नहीं होंगे वो सदन से बाहर चले जाए। आपको बता दें कि सम्राट चौधरी विधानपरिषद के सदस्य हैं।

01:20 PM (IST) Feb 12

CPI-ML के विधायक दल के नेता का नीतीश पर निशाना

CPI-ML के विधायक दल के नेता महबूब आलम ने विधानसभा में नीतीश के खिलाफ तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश से ऐसे रंग बदलने की उम्मीद नहीं थी। उनके रंग बदलने से गिरगिट भी परेशान है।

01:16 PM (IST) Feb 12

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम का ऐतराज

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव का कहना है, ''मतदान खत्म होने तक विधायक अपनी-अपनी सीटों पर बैठे रहें, नहीं तो वोटिंग अवैध मानी जाएगी.'' उन्होंने ये बात तब कही जब उनके खेमे के तीन विधायक सत्ता पक्ष की तरफ जाकर बैठ गए।

01:03 PM (IST) Feb 12

RJD के तीन विधायकों ने बदला पाला

RJD MLA चेतन आनंद सत्ता पक्ष की तरफ बैठें। इसके अलावा RJD के 3 विधायकों ने बदला पाला। इसमें RJD के विधायक प्रह्लाद यादव और नीलम देवी भी शामिल है।

01:01 PM (IST) Feb 12

अवध विहारी चौधरी स्पीकर पद से हटें

अवध विहारी चौधरी स्पीकर के पद से हटे।इसके बाद उन्होंने डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी को आसन पर बुलाया।

12:47 PM (IST) Feb 12

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

बिहार विधानसभा में स्पीकर अवध विहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग। इस दौरान स्पीकर में डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी को आसन पर बुलाया।

12:31 PM (IST) Feb 12

RJD का बड़ा आरोप

RJD का बड़ा आरोप। RJD नेता शक्ति यादव ने दावा करते हुए बोला कि चेतन आनंद और उनकी पत्नी नीलम देवी को डराया गया है। फिलहाल चेतन आनंद और नीलम देवी को JDU के मुख्य सचेतक रूम में बैठाया गया है।

12:25 PM (IST) Feb 12

राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों का नारा

राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर के अभिभाषण के दौरान तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। ये नारे तब लगाए गए जब राज्यपाल ने पिछली महागठबंधन सरकार में राजद पार्टी के पास मौजूद स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विभागों की उपलब्धियों का जिक्र किया।

12:21 PM (IST) Feb 12

राज्यपाल का अभिभाषण खत्म

बिहार विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त।

12:18 PM (IST) Feb 12

आरजेडी को प्रदर्शन

पटना में फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी  के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

12:05 PM (IST) Feb 12

बिहार के राज्यपाल ने नीतीश कुमार को सराहा

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने सोमवार को बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कहा कि राज्य में कानून का शासन नीतीश कुमार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्यपाल ने बजट सत्र के उद्घाटन दिवस पर राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को अपने पारंपरिक संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा, ''राज्य में कानून का शासन कायम है। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून और व्यवस्था में सुधार के लिए (पुलिस) बल की ताकत बढ़ा दी गई है”।

11:57 AM (IST) Feb 12

बीजेपी को फ्लोर टेस्ट पास होने का भारोसा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हाल ही में गठबंधन के बाद बिहार में सत्ता में वापस आई भाजपा ने सोमवार को आश्वासन दिया कि नई सरकार आसानी से विश्वास मत पारित कर लेगी। राज्य भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, जिन्हें डिप्टी सीएम के रूप में भी नामित किया गया है। वो विश्वास मत से पहले विधानसभा पहुंचे और जीत के संकेत के साथ आत्मविश्वास का संकेत दिया। उनके साथ पार्टी के सहयोगी विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हुए, जिनके पास डिप्टी सीएम का पद भी है।

11:41 AM (IST) Feb 12

सरकार के परियोजनाओं और उपलब्धियों की बात

बिहार विधानसभा में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर सरकार के परियोजनाओं और उपलब्धियों को बता रहे हैं।

11:33 AM (IST) Feb 12

बिहार विधानसभा में राज्यपाल बोल रहे हैं

बिहार विधानसभा में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिभाषण शुरू।

11:25 AM (IST) Feb 12

विधानसभा सत्र की शुरुआत

जदयू विधायक और राजद के बीरेंद्र प्रसाद ने विधानसभा सत्र की शुरुआत नोकझोंक के साथ की।

11:19 AM (IST) Feb 12

बिहार कांग्रेस CLP नेता डॉ शकील अहमद खान का बयान

बिहार कांग्रेस CLP नेता डॉ शकील अहमद खान ने फ्लोर टेस्ट से पहले कहा, "पहले उन्हें बहुमत के आधार पर स्पीकर को हटाना होगा और हमारे अनुसार उनके पास बहुमत नहीं है।"

11:14 AM (IST) Feb 12

बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी

बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी पटना में राज्य विधानसभा में भाषण दे रहे हैं। बता दें कि बहुमत साबित करने के लिए सीएम नीतीश कुमार की सरकार का फ्लोर टेस्ट आज होगा।

10:54 AM (IST) Feb 12

सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ वोट करेंगे-AIMIM

आज बिहार में फ्लोर टेस्ट के पहले AIMIM विधायक अख्तरुल इमान ने कहा,"AIMIM का रुख स्पष्ट है कि हम सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ वोट करेंगे।"

10:47 AM (IST) Feb 12

विजय कुमार चौधरी विधानसभा पहुंचे

फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी विधानसभा पहुंचे।

10:44 AM (IST) Feb 12

नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अपनी सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले पटना स्थित बिहार विधानसभा पहुंचे।

10:42 AM (IST) Feb 12

डिप्टी CM सम्राट चौधरी बोले-'खेला हो गया'

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पटना में राज्य विधानसभा पहुंचे।