
पटना न्यूज: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत स्पीकर नंदकिशोर यादव, सभापति अवधेश नारायण सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ ही नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने किया। राज्यपाल को पटना एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि वे बिहार के गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति और भारतीय इतिहास में बिहार के योगदान से भलीभांति परिचित हैं, जिसके कारण यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, जिसे देखते हुए मैं यहां की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की पूरी कोशिश करूंगा।
आपको बता दें कि 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बिहार समेत कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया था। केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसी तरह जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
ओडिशा के राज्यपाल को भी बदल दिया गया। डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया जबकि डॉ. विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
ये भी पढ़ें-
BPSC Exam: इस 2 मिनट के वीडियो में देखिए बिहार पुलिस का क्रूर चेहरा
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।