लालू के समर्थन में बोलीं सुभाषिनी यादव, शेर बूढ़ा हो गया लेकिन शिकार करना नहीं भूला

Published : Jan 27, 2024, 12:49 PM IST
subhashini yadav

सार

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। अब लालू प्रसाद के समर्थन में शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव भी आ गई हैं। जानें लालू प्रसाद यादव के लिए उन्होंने क्या कहा कि सियासत में होने लगी चर्चा।

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों भूचाल सा आया हुआ है। लोकसभा चुनाव पास आने के साथ ही एक बार फिर से नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने की चर्चा तेज होने लगी हैं। भाजपा, जेडीयू और राजद इसे लेकर आज बैठक भी कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि नीतीश कुमार ने इस बारे में अब तक किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में शरद यादव की बेटी ने लालू यादव का समर्थ किया है।

सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर कही ये बात
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव में लालू प्रसाद यादव का समर्थन करते हुए ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के संदर्भ में लिखा है कि पिछली बार शेर पिंजरे में था। इस बार खुला है। और याद रखें कि शेर बूढ़ा भले हो गया हो लेकिन शिकार करना नहीं भूला है।

पढ़ें बिहार की सियासत पर तेजस्वी का बड़ा बयान, अब नीतीश कुमार का तख्तापलट नहीं आसान?

भाजपा के गठबंधन करने की चर्चा
चर्चा हो रही है कि नीतीश कुमार आरजीडी का साथ छोड़कर भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बना सकते हैं। यह भी चर्चा है कि यदि नीतीश भाजपा के साथ आते हैं तो भी कोई बदलाव नहीं होगा और पिछली सरकार के मंत्रियों को ही फिर से मंत्री बना दिया जाएगा। वहीं जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का कहना है कि नीतीश को गठबंधन में वह सम्मान और दर्जा नहीं मिल रहा जो मिलना चाहिए। इस गठबंधन का मतलब नहीं है। 

ये किया ट्वीट

 

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म