Bihar Weather Alert: बिहार में कड़ाके की ठंड की चेतावनी! पटना में गिरेगा पारा

Published : Dec 10, 2024, 12:10 PM IST
cold weather

सार

बिहार में 10 से 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पटना में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह-शाम कोहरा भी छाएगा।

पटना मौसम: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 10 से 15 दिसंबर के बीच बिहार में कड़ाके  ठड पड़ने की चेतावनी जारी की है। पछुआ हवा के चलते ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 06℃ से 08℃ के बीच गिर सकता है। इस दौरान सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा.

पटना में न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते बिहार में मौसम में बदलाव हुआ है। बिहार में तेज पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ रही है। 10 से 15 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। कई जिलों में तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मंगलवार यानी 10 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शीतलहर चलने बढ़ेगी ठंड

वहीं 11 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और 12 दिसंबर को भी पटना का तापमान 24 और 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राज्य के अन्य जिलों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी और कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन और बढ़ने वाली है।

ये भी पढे़ं

BPSC Exam: क्या है नॉर्मलाइजेशन, छात्र क्यों कर रहें विरोध, जानें पूरा मामला

बेतिया में देवर की हैवानियत, भाभी के प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे की रॉड

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र