OMG! अभी तो मार्च है, बिहार में जून जैसी गर्मी, जानिए आपके शहर का तापमान

सार

Bihar Weather News: OMG! बिहार में गर्मी ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, मार्च में ही 41 डिग्री पार, बक्सर बना सबसे गर्म शहर, जानिए आपके शहर का हाल।

Bihar Weather News: मार्च का महीना आमतौर पर हल्की गर्मी और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार बिहार में हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। इस साल मार्च में ही ऐसा लग रहा है जैसे जून की तपिश आ गई हो। तेज धूप, लू चलने जैसी स्थिति और 40 डिग्री से अधिक तापमान ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि बिहार के प्रमुख शहरों में इस समय का तापमान कैसा है?

बिहार में गर्मी का हाल: कौन सा शहर सबसे ज्यादा तप रहा है?

Latest Videos

बिहार के कई शहरों में तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। खासकर बक्सर इस समय बिहार का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। अनुमान के मुताबिक, हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

रात के तापमान में भी हो रही बढ़ोत्तरी

ऐसा नहीं कि बिहार में सिर्फ दिन का टेम्प्रेचर बढ़ रहा है। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पटना IMD के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पूर्वी बिहार को छोड़कर अन्य शहरों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि दक्षिण बिहार और उत्तर-पश्चिम बिहार के शहरों में पुरवा हवाएं चलने की संभावना है।

मधुबनी और किशनगंज के तापमान में कमी

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूतम तापमान भी 2.6 डिग्री बढ़ा। हालांकि शेखपुरा, मधुबनी और किशनगंज के तापमान में कमी दर्ज की गई है। पटना में अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री बढ़ा। मौजूदा समय में पटना का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान क्या

  • बक्सर—41.4 (अधिकतम
  • दरभंगा—39.1 (अधिकतम)
  • गया—39.0 (अधिकतम)
  • पटना—38.6 (अधिकतम)
  • भागलपुर—38.0 (अधिकतम)
  • मुजफ्फरपुर—36.8 (अधिकतम)
  • पूर्णिया—35.7 (अधिकतम)

Share this article
click me!

Latest Videos

'घटिया लोग...', Ambedkar के अपमान पर Kangana Ranaut ने Congress को सुनाई खरी-खोटी
Mrunal Thakur ने Airport पर दिखाया Bossy Look #Shorts