Shocking: शादी के बाद अचानक गायब हो गया दूल्हा, अगले दिन होना था रिसेप्शन...जानें पूरा मामला

Published : Feb 07, 2024, 09:39 PM IST
marriage

सार

बिहार में एक चौंका देने वाला सामने आया है। यहां मुजफ्फरपुर जिले में शादी के बाद  दुल्हन विदा होकर घर आई थी। अगले दिन रिसेप्शन पार्टी थी लेकिन अचानक एक दिन पहले रात को दूल्हा ही लापता हो गया। पुलिस कर रही तलाश। जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक घर में लड़के की शादी के बाद दुल्हन विदा होकर आई थी। घर में अगले दिन रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी लेकिन अचानक दूल्हा ही गायब हो गया। पहले तो लोगों ने आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूल्हे का मोबाइल भी बंद था जिससे टेंशन बढ़ गई। मामले की रिपोर्ट पुलिस में  दी गई है। पुलिस दूल्हे की तलाश की जा रही है।

जिले के अहियापुर क्षेत्र के सहवाजपुर में आदित्य नाम के युवक की शादी 4 फरवरी को हुई थी। विदाई के बाद बारात दुल्हन के साथ घर भी आ गई थी लेकिन रिसेप्शन से एक दिन पहले दूल्हा ही लापता हो गया। रात में देर तक घर वाले इंतजार करते रहे लेकिन वह लौटकर ही नहीं आय़ा।

पढ़ें राजस्थान से बड़ी खबर: सरकार की रसोई से लड़की का अपहरण, 10 लड़के उठा ले गए

बाजार जाने की बात कहकर निकला था
दूल्हन से बात की गई तो उसने बताया कि वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर न आने पर उसने फोन भी किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। परेशान होने पर दुल्हन ने घर वालों को ये बात बताई तो वे भी तलाश करने लगे।

अपहरण या अनहोनी की आशंका से परिजन बेहाल
संदिग्ध परिस्थितियों में दूल्हे के गायब होने से घर वालों को अपहरण या किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। काफी देर तक जब आदित्य घऱ नहीं लौटा और कहीं पता नहीं चला तो पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस दूल्हे की तलाश कर रही है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म