छात्र के साथ हैवानियत! पिटाई के बाद उखाड़े नाखून, मां को भी नहीं छोड़ा

Published : Jan 14, 2025, 01:56 PM IST
pitai

सार

दरभंगा में आठवीं के छात्र के नाखून प्लायर से उखाड़ दिए गए और उसकी मां को भी बंधक बनाकर पीटा गया। मां-बेटे ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

दगभंगा न्यूज: बिहार के दरभंगा जिले से अपराध की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बड़गांव थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आठवीं कक्षा के छात्र बिरजू कुमार की पहले पिटाई की और फिर हैवानियत की हदें पार करते हुए प्लायर से उसके नाखून उखाड़ दिए।

बंधक बनाकर दोनों की पिटाई की

हद तब पार हो गई जब पीड़ित को बचाने उसकी मां गई तो उसे भी बंधक बनाकर पीटा गया। दर्द से चीख रहे मां-बेटे की चीख-पुकार सुनकर परिजनों और आसपास के लोगों ने बदमाशों के चंगुल से उन्हें छुड़ाया। घटना के बाद पीड़िता रेणु देवी ने अख्तबारा निवासी अमित यादव और शोभा यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

गांड़ी में उठाकर ले गए दोनों को

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अख्तबारा गांव निवासी अमित कुमार और शोभा यादव उसे और उसके बेटे को बंद गाड़ी में उठाकर गांव से 10 किलोमीटर दूर मोहनपुर गांव ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने उसके बेटे की बुरी तरह पिटाई की।

ये भी पढ़ें- औरंगाबाद में डॉक्टर की आंखे फोड़ी सीने में गोली मारी, वजह थी…

थानें में रिपोर्ट लिखाने गए थे दोनों

बड़गांव थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि मां-बेटे के आवेदन के आधार पर बड़गांव थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म