Rahul Gandhi को चिराग पासवान का सीधा चैलेंज? इस मुद्दे पर सुनाई खरी खोटी

Published : Aug 18, 2025, 06:00 PM IST

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का मकसद केवल हंगामा करना है। विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं और न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं करता, यही कारण है कि आज वह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि यही चुनाव आयोग है जिसके नेतृत्व में लंबे समय तक कांग्रेस ने केंद्र और राज्यों में सत्ता चलाई है। चिराग पासवान ने विपक्ष से पूछा कि जब चुनाव जीतते हैं तो आयोग पर कोई सवाल नहीं उठाते और हारने पर धांधली की बात क्यों करते हैं। उन्होंने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वहां विपक्ष जीता तो कोई आपत्ति नहीं जताई गई। लेकिन यदि धांधली का वास्तविक आरोप है, तो विपक्ष को आधिकारिक अपील दर्ज करानी चाहिए थी। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि यदि धांधली की बात सही है तो कम से कम एक बार आपत्ति तो दर्ज करें। चिराग ने विपक्ष को याद दिलाया कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था है, इसलिए उस पर बेवजह सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं है।

03:11Bihar Temple Stampede : शीतला माता मंदिर में भगदड़, महिलाओं ने बताई आपबीती
03:04Bihar Board Topper: पिता बेचते हैं टायर बेटी सबरीन बनी बिहार टॉपर
03:04गठबंधन को लेकर Pappu Yadav का SHOCKING बयान
03:05Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
02:17सरकारी नौकरी, मनचाही पोस्टिंग और... Nitish के हिजाब केस वाली डॉ. नुसरत को Irfan Ansari ने दिया ऑफर
23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस