मी लार्ड...थाने में चूहे खा गए 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा, धनबाद कोर्ट में पुलिस ने लगाई गुहार

Published : Apr 08, 2024, 12:07 AM IST
court threat

सार

पुलिस ने कोर्ट में दावा किया है कि थाने में रखे 19 किलो मादक पदार्थों को चूहे खा लिए। पुलिस के दावे से कोर्ट में मौजूद लोग हैरान रह गए। 

Dhanbad Police weird claim: झारखंड के धनबाद जिले में पुलिस के एक अजीबो-गरीब दावे कोर्ट में जज के भी होश उड़ा दिए। पुलिस ने कोर्ट में दावा किया है कि थाने में रखे 19 किलो मादक पदार्थों को चूहे खा लिए। पुलिस के दावे से कोर्ट में मौजूद लोग हैरान रह गए।

क्या है पूरा मामला?

झारखंड राज्य के धनबाद जिला में एक थाने में पुलिस ने दस किलो भांग और 9 किलो गांजा पकड़ा था। इन मादक पदार्थों को बरामद करने के साथ पुलिस ने पिता-पुत्र को इसकी तस्करी में अरेस्ट किया था। इस मामले में बीते 6 अप्रैल शुक्रवार को कोर्ट में पेशी थी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को पेश किया। लेकिन जब बरामदगी के बारे में कोर्ट में जज ने पूछा तो पुलिस के बयान से सब हैरान रह गए। पुलिस ने बताया कि जो 9 किलो गांजा और 10 किलोग्राम भांग उनके द्वारा बरामद किया गया था, उसे थाने में चूहे खा गए।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तेजस्वी यादव, पटना में SIR के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन
BPSC 72nd CCE Prelims Postponed: फिर टली 72वीं BPSC PT, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा, जानिए नई तारीख?