Lok Sabha Elections: लोजपा ने जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम, हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे चिराग

Published : Mar 30, 2024, 07:09 PM ISTUpdated : Mar 30, 2024, 07:20 PM IST
Chirag Paswan

सार

लोजपा (रामविलास) ने अपने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। जमुई से अरुण भारती को टिकट मिला है। 

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। चिराग हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके पिता रामविलास पासवान हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ते थे।

चिराग पासवान की लोजपा ने जमुई से अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और वैशाली से वीणा देवी को टिकट दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान जमुई से मैदान में उतरे थे। उन्हें चुनाव में जीत मिली थी।

 

 

यह भी पढ़ें- बिहार-यूपी से लेकर तमिलनाडु-महाराष्ट्र तक INDIA ब्लॉक के सहयोगी कांग्रेस को धकेल रहे पीछे, सीटों के लिए करनी पड़ रही कड़ी मेहनत

हाजीपुर सीट को लेकर पासवान परिवार में थी खींचतान

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ तो चिराग पासवान की लोजपा को 5 सीटें मिलीं। इसके साथ ही चिराग ने बता दिया था कि हाजीपुर सीट से वे चुनाव लड़ेंगे। हाजीपुर सीट को लेकर दिवंगत नेता राम विलास पासवान के परिवार में खींचतान चल रही थी। राम विलास का निधन अक्टूबर 2020 में हुआ था। इसके बाद लोजपा टूट गई थी।

पार्टी के एक गुट का नेतृत्व रामविलास के भाई पशुपति पारस के पास है। वहीं, दूसरे गुट का नेतृत्व राम विलास के बेटे चिराग पासवान कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बांटने की बात आई तो भाजपा ने पशुपति पारस को किनारे कर चिराग को पांच सीटें दे दी। पशुपति पारस गुट को एक सीट भी नहीं मिली। इसके बाद पशुपति ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना, बोली- विचारधारा से प्रभावित होकर आई

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान