20 साल से महज 6 धुर जमीनी विवाद में खूनी खेल: मारपीट-फायरिंग में गईं तीन जानें, बीच बचाव करने आई मॉं की हत्या-5 घायल

Published : Apr 02, 2023, 10:32 AM ISTUpdated : Apr 02, 2023, 10:33 AM IST
madhubani news bloody war in land dispute three people died in firing zrua

सार

बिहार के मधुबनी में खुटौना के सहोरबा गांव में शनिवार को महज 6 धुर जमीन के लिए विवाद में खूनी खेल हुआ। जमीन का यह विवाद 20 साल से चला आ रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई, फायरिंग भी हुई।

मधुबनी। बिहार के मधुबनी में खुटौना के सहोरबा गांव में शनिवार को महज 6 धुर जमीन के लिए विवाद में खूनी खेल हुआ। जमीन का यह विवाद 20 साल से चला आ रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई, फायरिंग भी हुई। जिसमें एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। विवाद सुलझाने के प्रयास में लगे 5 लोग भी जख्मी हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

सहोरबा गांव लौकहा थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत में आता है। गांव के भागेश्वर यादव और विष्णुदेव यादव के बीच लगभग 20 वर्ष से महज 6 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को इस विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद गोलीबारी भी हुई। दोनों पक्षों की तरफ से एक-एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। माधोपुर पंचायत के मुखिया अरविंद गुरमैता की 65 वर्षीय मॉं बिजली देवी बीच बचाव करने आईं। उनके​ सिर पर भी गहरी चोट लगी। विवाद के दौरान उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बीच बचाव करने गए अपने बेटे रवींद्र गुरमैता के साथ मारपीट होता देख, उन्हें बचाने आईं थी। इसके अलावा विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे 5 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल रवींद्र गुरमैता को इलाज के लिए सदर अस्पताल से डीएमसीएच भेजा गया है। अन्य घायलों में शामिल रामबल्लभ यादव, लक्ष्मी यादव, राम प्रसाद यादव, रौशन कुमार यादव का खुटौन स्थित पीएचसी में इलाज चल रहा है।

गांव में पसरा मातम

मारपीट व फायरिंग की घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में मातम पसरा है। विवाद में मारे गए लोगों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इसके पहले भी जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। पर इस खूनी खेल के बाद पूरा गांव अवाक है।

पुलिस कर रही कैम्प

गांव में पुलिस बल लगाया गया है। कई थानों की पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। बताया जा रहा है कि अभी गांव में स्थिति नियंत्रण में है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जांच चल रही है, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी