बिहार में 100 से ज्यादा लोगों की मौत, छठ महापर्व के बाद पसरा मातम

Published : Oct 29, 2025, 03:11 PM IST
chhath puja  mahaparv 2025

सार

Chhath Puja 2025 : बिहार में नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व 28 अक्टूबर को संपन्न हो गया। पूरे देशभर में यह पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन छठ पूजा के दौरान बिहार में पानी में डूबने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

Bihar News : छठ महापर्व फेस्टिवल बिहार समेत पूरे देशभर में धूमाधम से मनाया गया। 28 अक्टूबर मंगलवार सुबह सूर्यपासना के बाद यह महापर्व संपन्न हो गया। लेकिन आस्था और उत्साह वाले इस त्यौहार के बीच बिहार कई कई जिलों में हादसे भी हुए। जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं दर्जनभर से ज्यादा लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी खोज लगातार प्रशासन और रेस्क्यू टीम कर रही है।

बिहार में किस जिले में कितने लोगों की  हुई मौत

छठ की पूजन के दौरान पानी में डूबने से सबसे ज्यादा मौतें राजधनी पटना में हुई है। जहां करीब 11 लोगों की पानी में डूबने से मोत हो गई। वहीं नालंदा में 8 तो वैशाली में 7 लोग नदी में डूब गए। इसके अलावा 5 औरंगाबाद, 4 गायजी, 1 नौबतपुर, 2 बिहटा, 3 मोकामा, 2 मनेर और बाढ़ में तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर बिहार में करीब 22 लोग छठ घाटों में डूब गए। जबकि दरभंगा-मोतिहारी में 4, मधुबनी में 5 और सीतामढ़ी में छठ पूजन के वक्त जान चली गई। वहीं मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भी जानें गई हैं। इसके अलावा खगड़िया, मधेपुरा, बांका, पूर्णिया में भी लोग डूबे हैं।

बिहार में 106 लोगों की छठ पूजा के दौरान मौत

मीडिया में चल रहे आंकड़े की मानें तो बिहार के सभी जिलों में छठ के दौरान पानी में डूबने से 106 लोगों की की मौत हुई है। इतनी जान सिर्फ अकेले बिहार में गई हैं। बाकी राज्यों का डाटा अभी नहीं आया है।  बताया तो यह भी जा रहा है कि मरने वालों का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। क्योंकि दर्जनभर से ज्यादा लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। छठ महापर्व तो निकल गया, लेकिन उन लोगों के घर में मातम पसर गया है, जिनकी मौत पानी में डूबने की वजह से हुई है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कांग्रेस को झटका-BJP को बड़ी खबर का इंतजार, 6 MLA दे सकते हैं जोर का झटका
Patna Weather Today: पटना में 15 जनवरी को कितना बदलेगा मौसम? जानिए कोहरा, ठंड और धूप का पूरा हाल