शादी से पहले लड़की की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, दूल्हे ने किया शादी से इनकार, सदमें में चली गई दुल्हन के पिता की जान

Published : Mar 15, 2023, 08:44 AM ISTUpdated : Mar 15, 2023, 05:41 PM IST
muzaffarpur news refuse to bring wedding procession after viral photo video of girl before marriage father had heart attack

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढनी इलाके के एक गांव में धूमधाम से शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के ठीक एक दिन पहले लड़की का सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल हो गया। यह देखकर लड़का पक्ष के लोगों शादी से इंकार कर दिया।

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढनी इलाके के एक गांव में धूमधाम से शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के ठीक एक दिन पहले लड़की का सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल हो गया। यह देखकर लड़का पक्ष के लोगों शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के घर शादी के लिए जाने वाली बारात रूक गई। सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। यह देखकर लड़की के पिता को​ हार्ट अटैक आ गया, परिवार में कोहराम मच गया।

मान-मनौव्वल के बाद मानें

फिर लड़की पक्ष के लोग थाने गए, मुकदमा दर्ज कराया। समाज के प्रतिष्ठित लोगों और पुलिस ने भी लड़का पक्ष के लोगों से बातचीत की, काफी मना मनौव्वल के बाद लड़का पक्ष के लोग मानें और फिर अगले दिन बारात लड़की के घर पहुंची। उधर लड़की के पिता को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

फर्जी आईडी से वायरल की तस्वीरें

पुलिस के अनुसार, बीती 10 मार्च को शादी होनी थी। इसी सिलसिले में घर तें तैयारियां चल रही थी। शादी का मंडर वगैरह सब बनकर तैयार था। सारे मेहमान भी घर आ चुके थे। घर में हंसी खुशी का माहौल था। बारात आने से एक दिन पहले फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिया गया। लड़का पक्ष के लोगों को भी उसमें टैग किया गया था।

लड़का पक्ष के लोगों को भी किया था टैग

आरोपी ने फोटो वायरल करते हुए यह धमकी भी दी थी कि अब तुम्हारे घर कोई शादी नहीं होने देंगे। लड़का पक्ष के लोगों ने भी टैग किए गए फोटो व वीडियो देखें तो उन लोगों ने भी शादी के लिए बारात लाने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्हें हार्ट अटैक आया। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

केस दर्ज, साइबर सेल से की जा रही आरोपी की पहचान

लड़की के पिता की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में बसौली गांव निवासी विशाल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फेंक आईडी से सोशल साइटस पर वीडियो पोस्ट करने के मामले की जांच में पटना साइबर सेल से मदद भी मांगी गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। लड़की के पिता ने विशाल के दो मामाओं को भी आरोपी बनाया है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जमुई में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी के 19 डिब्बे पटरी से उतरे, 10 नदी में गिरे, देखें भयावह फोटो-Video
थोड़ा सा सुकून लेकर क्या सोया परिवार, नींद में ही सबकी मौत..आप नहीं करें ये गलती