भिखारी के घर से केटीएम बाइक,12 फोन और चांदी के सिक्के बरामद, पुलिस ने पीटा माथा

Published : Feb 05, 2025, 11:40 AM IST
beggar home

सार

मुजफ्फरपुर में एक भिखारी महिला के घर से पुलिस ने लाखों की संपत्ति बरामद की है। चोरी की बाइक की तलाश में पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई।

बिहार के मुजफ्फरपुर से एख हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भिखारी के घर से पुलिस ने घर से पुलिस को लाखों की संपत्ति बरामद की है। पुलिस चोरी की हाईटेक बाइक ट्रेस करते हुए एक भिखारी महिला की झोपड़ी तक पहुंची, लेकिन वहां जो देखा, उस पर उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। पुलिस के पुछताछ में पता चला कि ये सारा सामान चोरी का है जिसे उसके दामाद ने चुराया है।

भिखारी के घर से बरामद हुआ लाखों का सामान

महिला की पहचान मड़वन भोज निवासी नीलम देवी के रूप में हुई है। वह मड़वन भोज में नहर किनारे के इलाके में घर बनाकर रह रही थी। महिला इलाके में घूम-घूम कर भीख मांगती थी। पुलिस ने भिखारी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अवर निरीक्षक सियाराम सिंह के निर्देश पर करजा थाने में नीलम देवी व उसके दामाद चुटुक लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दामाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: Tax के बाद घट सकती है आपके लोन की EMI, रिजर्व बैंक दे सकता है बड़ा Gift

विदेशी सिक्के भी मिले

एसपी ग्रामीण विद्या सागर ने बताया कि मड़वन गांव से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास से 12 मोबाइल फोन, चांदी के सिक्के, नेपाली, अफगानी और कुवैती मुद्रा, सोने के चेन और नाक-कान में पहनने वाले आभूषण भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा, एक संदिग्ध बाइक भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म