नरकटिया विधानसभा चुनाव 2025 कौन जीता?

Published : Oct 22, 2025, 10:49 AM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 09:10 PM IST
Narkatia Vidhan Sabha Chunav 2025

सार

नरकटिया विधानसभा चुनाव 2025 में जेडीयू के विशाल कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्हें 1,04,450 वोट मिले। विशाल कुमार ने आरजेडी के शमीम अहमद को पराजित किया। नरकटिया बिहार की एक 'राजनीतिक थ्रिलर' सीट है, जहां RJD के शमीम अहमद 2015 व 2020 में जीते थे।

Narkatia Assembly Election 2025: नरकटिया विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल (यूनाइटेड) के विशाल कुमार जीते। उन्हें 104450 वोट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल शमीम अहमद को हराया। नरकटिया विधानसभा सीट बिहार की ऐसी विधानसभा सीट है, जिसे हमेशा ‘राजनीतिक थ्रिलर’ के रूप में देखा गया है। यहां के चुनावी नतीजे हमेशा कड़े मुकाबले और बदलते सियासी समीकरणों के लिए चर्चित रहे हैं। क्षेत्रीय मुद्दे, विकास कार्य और जातीय समीकरण इस सीट पर जीत-हार तय करते हैं। 

पिछले तीन विधानसभा चुनावों का आंकड़ा

2020: नरकटिया विधानसभा चुनाव

  • शमीम अहमद (RJD)- 85,562 वोट, विजेता
  • श्याम बिहारी प्रसाद (JD(U)-57,771 वोट, हारे
  • सोनू कुमार (LJP)-20,494 वोट
  •  जीत का अंतर: 27,791 वोट

2015: नरकटिया विधानसभा चुनाव

  •  शमीम अहमद (RJD)-75,118 वोट, विजेता
  •  संत सिंह कुशवाहा (RLSP)- 55,136 वोट
  •  जीत का अंतर: 19,982 वोट

2010: नरकटिया विधानसभा चुनाव

  •  श्याम बिहारी प्रसाद (JD(U)-31,549 वोट, विजेता
  •  यासमीन सबीर अली (LJP)-23,861 वोट
  •  जीत का अंतर: 7,688 वोट

नरकटिया विधानसभा का राजनीतिक परिदृश्य

नरकटिया सीट पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इस क्षेत्र में कुल तीन प्रखंड आते हैं-बंजारिया, चौरादानो (नरकटिया) और बैंकटवा। RJD ने 2015 और 2020 में लगातार जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत की। शमीम अहमद वर्तमान में विधायक और बिहार सरकार में कानून मंत्री भी रह चुके हैं। 2010 में JD(U) के श्याम बिहारी प्रसाद ने जीत दर्ज की थी।

मतदाता समीकरण और जातीय प्रभाव

नरकटिया विधानसभा में यादव, मुस्लिम, कुर्मी और दलित वोटरों की संख्या अधिक है। क्षेत्रीय सियासत में मुस्लिम और यादव वोट निर्णायक साबित होते हैं। वहीं, कुर्मी और अन्य जातीय समूहों के वोट भी जीत में अहम भूमिका निभाते हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र