कौन सा टास्क देकर बिहार चुनाव 2025 में नीतीश कुमार ने उतार दिए 200 'खिलाड़ी'?

Published : Oct 27, 2025, 06:46 PM IST
Nitish Kumar Gaya speech highlights

सार

बिहार चुनाव 2025 के लिए JDU ने अपनी अभियान समिति का विस्तार किया है। 110 नए सदस्यों को जोड़कर कुल संख्या 200 कर दी गई है। यह टीम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी 243 क्षेत्रों में पार्टी के विकास मॉडल का प्रचार करेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार को अपनी अभियान समिति की दूसरी सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने 110 नए सदस्यों को टीम में शामिल कर अपने चुनावी अभियान को और धार दी है। इससे पहले पार्टी ने 90 सदस्यों की पहली सूची जारी की थी। अब कुल मिलाकर JDU की चुनावी अभियान समिति में 200 सदस्य शामिल हो चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देश पर बनी टीम

JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देशानुसार यह दूसरी सूची जारी की गई। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी संगठनात्मक इकाइयों, जिला स्तर के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभियान समिति में जगह दी गई है। यह समिति राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। पार्टी का कहना है कि यह टीम नीतीश कुमार के विकास मॉडल और सुशासन के संदेश को घर-घर पहुंचाएगी। हमारा मकसद है कि हर बूथ तक JDU की मौजूदगी मजबूत हो।

 

 

पुराने और नए चेहरों का संतुलन

दूसरी सूची में पार्टी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नए उभरते नेताओं को बराबर मौका दिया है। इनमें कई नाम ऐसे भी हैं जो 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट पर मैदान में उतर चुके थे। पार्टी का मानना है कि इन नेताओं के स्थानीय स्तर पर मजबूत नेटवर्क से इस बार चुनावी अभियान को बड़ी बढ़त मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, सूची में शामिल कई नाम वे हैं जो क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार पार्टी की नीतियों को प्रचारित कर रहे हैं।

हर विधानसभा में फोकस

सूत्रों के मुताबिक, अभियान समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क, सोशल मीडिया कैंपेन, महिला और युवा सम्मेलन, और चौपाल कार्यक्रमों के ज़रिए JDU के समर्थन को मजबूत करेंगे। पार्टी ने हर विधानसभा में “एक नेता–एक जिम्मेदारी” फॉर्मूला अपनाने का फैसला किया है। इस रणनीति के तहत हर सदस्य को तय जिम्मेदारी दी जाएगी। जैसे...

  • घर-घर संपर्क अभियान
  • मतदाता संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • पार्टी नीतियों का प्रसार
  • विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान