
Obra Assembly Election 2025: ओबरा विधानसभा चुनाव 2025 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रकाश चंद्र जीत गए हैं। उन्हें 91638 वोट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के ऋषि कुमार को 12013 वोटों से हराया। ओबरा विधानसभा सीट (Obra Vidhan Sabha Seat), औरंगाबाद जिले की राजनीति का वो केंद्र है जहां हर चुनाव एक अलग कहानी कहता है। कभी निर्दलीय को जिताने वाले मतदाता, कभी महागठबंधन को सिर पर बैठाते हैं तो कभी विपक्षी दलों को नया मौका देते हैं। यही वजह है कि यहां का हर चुनाव बिहार की राजनीति में सस्पेंस और सरप्राइज लेकर आता है।
नतीजा:
कारण:
नोट: 2010 में जदयू के मनोरंजन सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। नीतीश कुमार की विकास पुरुष वाली छवि और उस समय बिहार में लागू की गई सड़कों, स्कूलों और बिजली योजनाओं ने जदयू को मज़बूत आधार दिया। राजद यहां पूरी तरह पिछड़ गया क्योंकि लालू यादव के खिलाफ जनता में असंतोष था।
नतीजा:
कारण:
नोट: 2015 का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा। इस बार महागठबंधन (RJD-JDU-Congress) ने मिलकर चुनाव लड़ा। नतीजा साफ रहा – जदयू के मनोरंजन सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। भाजपा को मजबूती मिली लेकिन गठबंधन की ताकत ने जदयू को सीट बचा ली। इस चुनाव में जातीय समीकरण के साथ-साथ लालू-नीतीश गठबंधन की केमिस्ट्री बड़ी वजह बनी।
नतीजा:
नोट: रिषी कुमार पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन पर कोई क्रिमिनल केस नहीं है। उनके पास Rs 4,12,24,535 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। उन पर Rs 23,00,000 रुपए की देनदारी भी है।
कारण:
नोट: 2020 में बड़ा बदलाव हुआ। RJD ने श्रीकांत यादव को मैदान में उतारा और उन्होंने जीत हासिल की। जदयू को इस बार हार का सामना करना पड़ा। इसके पीछे कई कारण थे:
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।