थाने में रोते-रोते बोली नाबालिग, पापा करते हैं गलत काम...मां भी नहीं सुनती बात

पटना में सौतेला पिता अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था। बेटी की शिकायत पर मां भी कुछ नहीं कहती थी। वह अपने पति का ही साथ देती थी। बेटी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

Yatish Srivastava | Published : Dec 2, 2023 4:28 PM IST

पटना। राजधानी पटना से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सौतेला पिता अपने बेटी के साथ ही दुष्कर्म करता था। आरोपी ने कई बार बेटी के साथ यौन संबंध बनाए हैं। बेटी ने मां से भी शिकायत की लेकिन वह भी पति का ही साथ देती थी। 

रोज की प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है माता-पिता दोनों उससे गलत काम भी करवाते थे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता और माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी हाजीपुर के रहने वाले हैं।

Latest Videos

थाने में पुलिस के सामने पीड़िता ने बताई आप बीती
पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बालिका अचानक थाने पहुंची और पुलिस कर्मियों के सामने रोने लगी। उसे रोता देख पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए और उसे बैठाकर शांत कराया। कुछ देर बाद बालिका ने रोते हुए बताया कि घर में उसका सौतेला पिता उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर उसे पीटता है औऱ जान से मारने की धमकी देता है। 

मां भी देती है पिता का साथ  
पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार अपनी मां से इस बारे में बात की तो वह अनसुना कर देती है। उसने पिता के दुष्कर्म करने की बात जब मां से बताई तो उसने डांट कर भगा दिया। मां ने कहा कि किसी के सामने मुंह खोली तो जान से मार देगी। 

पढ़ें इश्क में पागल हुए देवर-भाभी: दोनों रोज बनाते थे संबंध...लेकिन फिर जो हुआ वो बड़ा 'पाप' था

पीड़िता ने बताया कई बार किया रेप
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिता ने उसके साथ एक-दो बल्कि कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसे गलत काम कराने के लिए बाहर भी ले जाता है। फिलाल बालिका का मेडिकल कराया गया है।  

Share this article
click me!

Latest Videos

Vinesh Phogat ने छोड़ दी रेलवे की नौकरी, जानिए क्या है आगे का प्लान । Bajrang Punia
Hartalika Teej 2024 Vrat Niyam: हरतालिका तीज व्रत में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, जानें नियम
कोलकाता केस: लेडी डॉक्टर रेप मर्डर में कौन-कौन गुनहगार, आखिर कब पूरी होगी जांच?
Amit Shah LIVE | गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के पलौरा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया
Ganesh Chaturthi 2024: देखें लालबागचा राजा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पहली झलक | LaLbaugcha Raja