पीएम मोदी ने किया नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का शुभारंभ, कहा- नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार पीएम मोदी बिहार दौरे पर आए हैं। यहां वह नालंदा विश्वविद्यालय कैंपस की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने नालंदा परिसर में पुराने खंडहरों के बारे में भी जानकारी ली। 

Yatish Srivastava | Published : Jun 19, 2024 5:27 AM IST / Updated: Jun 19 2024, 01:50 PM IST

बिहार। चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने नये कैंपस के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में कहा कि नालंदा एक मूल्य है, एक मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा का स्वर्णिम इतिहास विश्व का आकर्षण है। इससे पहले पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर स्थित पुराने खंडहरों के बारे में भारतीय पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर एस भट्टाचार्य से जानकारी भी ली। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार , राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और  विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। 

बुद्ध की धरा से नाता जोड़ने को तैयार विदेशी राज्य
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व की निगाह भारत की ओर है। हायर एजुकेशन के लिए विदेशों तक से लोग भारत आ रहे हैं। देश में शिक्षण संस्थान तेजी से खोले जा रहे हैं। नालंदा विवि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। आज विश्व बुद्ध की इस धरा से कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाह रहा है। नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए आने वाले सास काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा भारत का गौरव है।

पढ़ें दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गंगा पूजन भी किया

वसुधैव कुटुंबकम को दर्शाता है नालंदा विश्वविद्यालय
नालंदा विश्वविद्यालय वसुधैव कुटुंबकम को भी दर्शाता है। इस  गौरवमयी विश्वविद्यालय में करीब 20 देशों के छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ रहे हैं। बिना किसी भेदभाव और बिना किसी राग-द्वेष के ये एक साथ शिक्षा ले रहे हैं। यही नालंदा विश्वविद्यालय की खासियत है। आने वाले भविष्य में नालंदा विश्वविद्यालय का स्तर और अधिक ऊंचा होगा।  

सीएम नीतीश ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद
सीएम नीतीश कुमार ने नालंदा के नए कैंपस के उद्घाटन अवसर पर आने को लेकर पीएम मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप यहां आए, बहुत अच्छा लग रहा है। यह बहुत पौराणिक स्थान है। राजगीर दुनिया के पांच धर्मों का संगम स्थल है। सिख धर्म गुरु नानकदेव भी यहां आए थे। मुस्लिम धर्म के महान संत मखदूम साहब ने भी राजगीर में ही ज्ञान प्राप्त किया था। यहां प्रकृति का अनूठा संगम है और जड़ी बूटिंयों का भंडारण है। 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

रिहाई के बाद सबसे पहले माता-पिता से मिले Hemant Soren, दिया बड़ा बयान| Kalpana Soren| Jharkhand
अब तक 18 में से 10 बार विपक्ष को मिला है ये पद,जानें Deputy Speaker की पोस्ट क्यों मांग रही कांग्रेस
Yogi Adityanath LIVE: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत लखनऊ में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ
Hemant Soren मामले में ED ने को कैसे लगा जोर का झटका? किस मांग को High Court ने ठुकरा दी
Shaktisinh Gohil LIVE: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग