2 और 3 फरवरी को अवकाश घोषित, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, जानें वजह

Published : Jan 25, 2025, 02:05 PM IST
public holiday

सार

नए साल का पहला महीना अब खत्म होने वाला है। नए महीने की शुरुआत के साथ त्योहारों का सिलसिला भी शुरु हो गया है। 

नए साल का दूसरा महीना शुरू होने वाला है और इसी के साथ त्योहारों का भी सिलसिला शुरू हो जाएगा। अब ऐसे में बच्चोंं को छुट्टी का बेसब्री से इंतजार रहता है। अगर आप भी छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। इस महीने की शुरुआत में ही लगातार दो दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। आइए, जानते हैं आपको कब छुट्टी मिलने वाली है।

दो दिनों की लगातार छुट्टी

बिहार में बच्चों और बड़ो की मौज होने वाली है क्यूंकि इस महीने आपको लगातार 2 दिन की छुट्टी मिलने वाली है। 2 फरवरी को रविवार है जिसके कारण स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 3 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस वजह से ज्यादात्तर जगहों पर छुट्टी रहेगी।

2025 के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, सरकारी कर्मचारीयों को जनवरी में 5, फरवरी में 8, मार्च में 9, अप्रैल में 9, मई में 7, जून में 7, जुलाई में 4, अगस्त में 7, सितंबर में 7, अक्टूबर में 10, नवंबर में 5 और दिसंबर में 6 दिन की छुट्टी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सांप को KISS करने जा रही थी रूसी डांसर, तभी हो गया भयानक हादसा...

क्यूं मनाते हैं सरस्वती पूजा?

सरस्वती पूजा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे विशेष रूप से विद्या, ज्ञान, संगीत मां सरस्वती के सम्मान में मनाया जाता है। इसे बसंत पंचमी के दिन मनाया जाता है, जो वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी है। यह त्योहार मुख्य रुप से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मनाया जाता है।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म