
Rahul Gandhi Voter Rights Yatra : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा बिहार में जारी है। गुरूवार को यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल ने एक दिन पहले ही जानकी मंदिर जाने की इच्छा जताई थी। हालांकि, उस समय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं दी थी। बाद में, रूट तय होने के बाद यह अनुमति दी गई।
प्रियंका गांधी भी मां जानकी मंदिर जाना चाहती थीं। हालांकि, रूट तय न होने के कारण वह दिल्ली लौट गई हैं। वहीं, डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी बुधवार को यात्रा में शामिल हुए थे। आने वाले दिनों में अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन समेत अन्य बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। राहुल-तेजस्वी की यात्रा के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के बिहार में घुसने की आशंका जताई है। इसके चलते कांग्रेस पार्टी अपने नेता की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित नजर आ रही है।
भाजपा और चुनाव आयोग बिहार में 'वोट चुराने' की कोशिश कर रहे हैं, इसीलिए हमने यहां 'मतदाता अधिकार यात्रा' निकाली है। भाजपा और चुनाव आयोग को पता होना चाहिए कि बिहार की जनता जागरूक है, उन्हें 'वोट चुराने' नहीं देगी। उन्होंने कहा कि बिहार ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज यहां का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि नरेंद्र मोदी 'वोट चुराते हैं'। वोट चोर - गद्दी छोड़ो।
मतदाता अधिकार यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। मैंने माता जानकी के दर्शन किए... कामना करता हूं कि बिहार का विकास हो। मां बिहार को लूटने वालों को सबक सिखाएंगी।
मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी में राहुल गांधी के नेतृत्व में मतदाता अधिकार यात्रा का आज 12वां दिन है। हम उनका आशीर्वाद ले रहे हैं और यह आशीर्वाद हमारी लड़ाई में हमारे साथ रहेगा। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावेरु ने राहुल-तेजस्वी के मां जानकी मंदिर दर्शन पर कहा- हम हर धर्म और उसके ईश्वर में विश्वास करते हैं। हर धर्म में अच्छी बातें होती हैं। हम नफरत नहीं फैलाते। वहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि माता रानी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। हम यहां जनकल्याण की कामना के लिए आए हैं। देश और बिहार राज्य की उन्नति हो।
ये भी पढे़ं- Bihar Terror Alert: बिहार में घुसे 3 आंतकी, गया में गिरा ड्रोन... जानें पीएम की रैली पर कब हुआ था टेरर अटैक
मतदाता अधिकार यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) के दीपक भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के अन्य घटक दलों के नेता भी शामिल हैं। बुधवार को राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी पहुंची।
ये भी पढे़ं- अब रैली नहीं राहुल गांधी निकालेंगे पदयात्रा, Vote Adhikar Yatra के समापन का क्यों बदला प्लान?
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।