राजनगर विधानसभा चुनाव 2025: RJD की इस बार भी नहीं गली दाल-BJP ने मार लिया मैदान

Published : Oct 26, 2025, 04:06 PM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 05:33 PM IST
Rajnagar Assembly constituency

सार

राजनगर (SC) विधानसभा चुनाव 2025 में BJP के नंद किशोर राम ने RJD के सुबोध कुमार को 35680 वोटों से हराया। यह BJP की लगातार तीसरी जीत है। 2015 और 2020 में भी पार्टी जीती थी, जबकि 2010 में RJD विजेता रही थी।

Rajnagar Assembly Election 2025:  राजनगर विधानसभा चुनाव 2025 (Rajnagar Vidhan Sabha Election 2025) मधुबनी जिले की यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है और यहां पासवान समाज का दबदबा काफी ज्यादा है। यह पिछले दो विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत होती रही है, जो इस बार भी जारी रही। राजनगर विधानसभा सीट से इस बार बीजेपी ने निवर्तमान विधायक डा. रामप्रीत पासवान की जगह नया प्रत्याशी नंद किशोर राम को उतारा था। नंद किशोर राम को 115214 वोट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सुबोध कुमार को 35680 वोटो से शिकस्त दी। सुबोध कुमार को कुल 79534 वोट मिले। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी प्रत्याशी पप्पू कुमार रंजन काे 6992 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

2010 राजनगर विधानसभा चुनाव

2010 में राजद (RJD) के राम लखन राम रमन ने भाजपा के रामप्रीत पासवान को हराया था।

  • राम लखन को 40,584 वोट मिले।
  • रामप्रीत पासवान को 38,125 वोट।
  • जीत का अंतर सिर्फ 2,459 वोट था।

2015 राजनगर विधानसभा चुनाव

2015 में भाजपा प्रत्याशी रामप्रीत पासवान ने वापसी की।

  • रामप्रीत को 71,614 वोट मिले।
  • राजद उम्मीदवार रामावतार पासवान को 65,372 वोट।
  • जीत का अंतर 6,242 वोट रहा।

2020 राजनगर विधानसभा चुनाव

2020 में मुकाबला और रोमांचक हुआ।

  • डॉ. रामप्रीत पासवान (BJP) -89,459 वोट
  • रामावतार पासवान (RJD)-70,338 वोट
  • रामप्रीत ने 19,121 वोटों से जीत दर्ज की।

जातीय समीकरण और राजनीति

राजनगर (SC) सीट पर पासवान और रविदास वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा भूमिहार, कुर्मी और कोइरी मतदाता भी चुनावी गणित बदल सकते हैं। कुल 3.16 लाख वोटर हैं, जिनमें 1.66 लाख पुरुष, 1.5 लाख महिलाएं और 18 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं।

प्रत्याशियों का प्रोफाइल

  • डॉ. रामप्रीत पासवान (BJP)-दो बार के विधायक, मेडिकल प्रोफेशनल बैकग्राउंड, एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं, 10 लाख की देनदारी है। एक म़कदमा चल रहा है। साफ छवि के लिए जाने जाते हैं।
  • रामावतार पासवान (RJD)- लगातार दूसरे स्थान पर रहे, जातीय समीकरण पर मजबूत पकड़।
  • राम लखन राम रमन (RJD, 2010 विजेता)-2025 में उनकी वापसी होगी या नहीं, यह साफ नहीं है।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी