सूरजभान सिंह ने थामा RJD का दामन, वीणा देवी को मिला मोकामा से टिकट...अब अनंत सिंह से सीधा मुकाबला

सूरजभान सिंह ने थामा RJD का दामन, वीणा देवी को मिला मोकामा से टिकट...अब अनंत सिंह से सीधा मुकाबला

Published : Oct 17, 2025, 12:02 AM IST

मोकामा विधानसभा सीट का चुनाव इस बार हाई-वोल्टेज मुकाबला बन गया है। जेडीयू के पावरफुल चेहरे अनंत सिंह और आरजेडी के प्रत्याशी के तौर पर मुंगेर की पूर्व सांसद एवं सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आमने-सामने हैं। बुधवार रात को सूरजभान सिंह ने पशुपति पारस की लोजपा छोड़ दी और लालू यादव-तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात कर यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी पत्नी वीणा देवी को राष्ट्रीय जनता दल मोकामा से चुनाव मैदान में उतारेगा। गुरुवार सुबह वीणा देवी ने लालू प्रसाद से सिंबल लिया, इसके बाद नामांकन की औपचारिकता शुरू हो गई। सूरजभान खुद वीणा देवी का पर्चा भरवाने बाढ़ कोर्ट ले गए। इधर, जेडीयू के बाहुबली अनंत सिंह 14 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इस सीट पर बाहुबली परिवारों की 25 साल पुरानी रंजिश और राजनीतिक रस्साकसी इस चुनाव को सबसे दिलचस्प बना रही है। मोकामा के अधिकतर वोटरों के लिए यह मुकाबला सिर्फ पार्टी का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत असर और इलाके में दबदबे की लड़ाई भी है। नामांकन का कल आखिरी दिन है, ऐसे में आगे सियासत और गरमाने वाली है।

03:05Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
02:17सरकारी नौकरी, मनचाही पोस्टिंग और... Nitish के हिजाब केस वाली डॉ. नुसरत को Irfan Ansari ने दिया ऑफर
23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे