राज्यसभा सदस्य संजय झा को बड़ी जिम्मेदारी, जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया

Published : Jun 29, 2024, 03:24 PM ISTUpdated : Jun 29, 2024, 03:43 PM IST
sanjay jha

सार

संजय झा को जेडीयू में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने राज्य सभा सदस्य रहे संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। एनडीए के साथ गठबंधन में संजय झा ने अहम रोल निभाया था। 

बिहार। बिहार की राजनीति में नया बदलाव हुआ है। जदयू ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। संजय झा को यह बड़ी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से बैठक में सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेताओं की सर्व सम्मित से दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा के बाद संजय झा को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पार्टी ने बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की अपनी मांग दोहराने के साथ ही केंद्र विशेष पैकेज की मांग को लेकर भी चर्चा की।  वहीं संजय झा को नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई भी दी। 

नीतीश कुमार ने बैठक में किया ऐलान
आज दिन में बिहार के मंत्रियों की कार्यकारिणी बैठक का दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस दौरान चर्चा के बाद संजय झा जो बिहार से राज्य सभा के सदस्य भी हैं उनके नाम पर चर्चा की गई। सभी सहयोगियों से बातचीत के बाद नीतीश कुमार ने संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग
बिहार कार्यकारिणी की बैठक में एक प्रस्ताव पास कर लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर पार्टी पदाधिकारियों ने नीतीश कुमार को बधाई दी । बैठक में पीएम मोदी को भी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी गई। इस दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए जाने की मांग भी तेजी से उठाई गई। 

भाजपा से शुरू किया था राजनीतिक करिअर
संजय झा ने अपन राजनीतिक करिअर भाजपा से शुरू किया था और बाद में जदयू का दामन थाम लिया था। 2014 में वह जदयू से चुनाव भी लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में वह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। संजय झा राज्य योजना पर्षद के सदस्य भी रह चुके हैं। संजय की गिनती साफ छवी वाले नेताओं में की जाती है।  

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती, जानें क्या है बिहार सरकार नया नियम