पढ़ाई में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं तेज प्रताप की पहली पत्नी एश्वर्या राय, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं

Published : May 28, 2025, 11:39 PM IST
कितनी पढ़ी लीखी हैं तेजप्रताप यादव की पहली पत्नी

सार

Tej Pratap Yadav Girlfriend: तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय और कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव की शिक्षा को लेकर चर्चा गरम है। ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि दोनों की पढ़ाई-लिखाई कितनी है।

Tej Pratap Yadav Girlfriend: बिहार की राजनीति में लालू यादव का परिवार हमेशा चर्चा में रहता है। इस बार तेजप्रताप यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पहली पत्नी ऐश्वर्या राय और कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव को लेकर विवाद हो रहा है। ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि दोनों की पढ़ाई-लिखाई कितनी है।

कितनी पढ़ी लिखी है ऐश्वर्या राय?

तेजप्रताप यादव की पहली पत्नी ऐश्वर्या राय हैं। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। ऐश्वर्या का परिवार राजनीति में मजबूत है और पढ़ाई-लिखाई में भी आगे है। उनकी मां पटना के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

पटना के मशहूर स्कूल नोट्रे डेम एकेडमी से की है पढ़ाई

ऐश्वर्या राय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के मशहूर स्कूल नोट्रे डेम एकेडमी से की, जो बिहार के टॉप स्कूलों में गिना जाता है। शुरुआत से ही वह पढ़ाई में तेज थीं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया।

मिरांडा हाउस देश के बेहतरीन कॉलेजों में से एक है। ग्रेजुएशन के बाद ऐश्वर्या ने नोएडा की एक जानी-मानी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। ऐश्वर्या राय की पढ़ाई और उनके सम्मानित परिवार को देखते हुए ही लालू यादव और राबड़ी देवी ने तेजप्रताप की शादी उनसे तय की थी। दोनों की शादी मई 2018 में बड़े धूमधाम से हुई थी। यह एक हाई-प्रोफाइल शादी मानी गई थी और खूब चर्चा में रही थी।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भारी बारिश, मुंबई में ट्रेन सेवाएं रुकीं, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

विवादों के कारण सुर्खियों में अनुष्का?

अब बात करते हैं तेजप्रताप यादव की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव की। हाल ही में अनुष्का भी विवादों के कारण सुर्खियों में हैं। हालांकि उनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अनुष्का भी पढ़ाई में होशियार हैं। वह निजी क्षेत्र में नौकरी करती हैं और उनका परिवार पटना के लंगरटोली इलाके में रहता है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi on Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, राहुल गांधी और खरगे ने दुख जताया, कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील
Bihar में आरक्षण पर NDA में दरार? Chirag Paswan के खिलाफ उठी नई आवाज, उपवर्गीकरण की मांग ने बढ़ाया सियासी पारा