पकड़ौआ शादी के 3 दिन बाद दूल्हे की अर्थी पर विदाई, चौंका देगी ये प्रेम कहानी

Published : Jan 28, 2025, 10:39 AM IST
shadi

सार

बांका में प्रेम प्रसंग के बाद जबरन शादी कराए गए युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिवार ने लड़की पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांका न्यूज: बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते जबरन शादी के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। शादी के तीन दिन बाद ही उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस को शक है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। अनीश के परिवार ने लड़की पक्ष के 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। ये सभी फरार हैं। अनीश और लड़की के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। दोनों के घर भी महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित थे।

क्या है पूरा मामला

अनीश कुमार (19) भागलपुर में कपड़ा छापने का काम करता था। वह बांका जिले के रसलपुर गांव का रहने वाला था। 23 जनवरी को एक लड़की ने उसे मिलने के बहाने बुलाया, जिसके बाद लड़की के परिवार ने जबरन उसकी शादी करा दी। लड़की के परिजनों ने अनीश के परिजनों से कहा कि आठ दिन बाद उसे विदा कर देंगे। अनीश के परिजनों को लगा कि सब ठीक है, इसलिए वे राजी हो गए। लेकिन रविवार की सुबह अनीश का शव बेला रेलवे हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।

इन लोगों के खिलाफ एफआईआर

अनीश के भाई गौतम कुमार तांती ने लड़की के पिता राजेंद्र तांती, चाचा हलधर तांती, संतोष तांती, धर्मेंद्र तांती, सरयुग तांती समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। परिजनों के मुताबिक अनीश के शव के चेहरे और हाथ पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका है। पुलिस को आशंका है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है।

ये भी पढ़ें- बाप के मरते ही मां ने बेटी को सेक्स वर्क में धकेला, इंसाफ के लिए लड़ रही नाबालिग

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अनीश की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता विनोद तांती, मां वीणा देवी और भाई गौतम कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों को यह भी संदेह है कि अनीश की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?

थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर लड़की के पिता राजेंद्र तांती, चाचा हलधर तांती, संतोष तांती, धर्मेंद्र तांती, सरयुग तांती समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- रात 12 बजे तक फिल्म देख रही थी महिला, सुबह पत्नी को देख सन्न रह गया पति

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल