
Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी और नीतीश कुमार का ऐसा जादू चला कि आरजेडी 25 और कांग्रेस 6 सीटों पर ही सिमट गई। नीतीश के सुशासन की आंधी में ऐसे प्रत्याशी जीत गए, जिनकी उम्मीद भी नहीं थी। सरकार में 29 मंत्रियों में से 28 ने जीत दर्ज की। लेकिन एक मिनिस्टर ऐसे भी रहे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। जेडीयू उस वजह का पता लगाने में जुटी है जिसकी वजह मंत्री सीट हार गए।
दरअसल, यह कैंडिडेट सुमित कुमार सिंह हैं, जो जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से ही नीतीश सरकार में मंत्री थे। वह बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री थे। जनता दल यूनाइडेट ने उन्हें चकाई विधानसभा सीट प्रत्याशी बनया था। सुमित कुमार सिंह की बिहार के सीनियर नेताओं में होती है। वो समाजवादी नेता श्रीकृष्ण सिंह के पोते भी हैं। वह नीतीश के करीबी भी माने जाते हैं। लेकिन इस बार वह कैबिनेट का हिस्सा नहीं होंगे।
बता दें कि नीतीश के मंत्री सुमित कुमार सिंह को आरजेडी की कैंडिडेट सावित्री देवी ने हरा दिया है। सावित्री देवी को 80,357 वोट मिले,जबकि सुमित कुमार सिंह को 67,385 लोगों ने वोट दिया।यानी दोनों के बीच वोटों का अंतर 12,972 रहा।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।