मातम में बदलीं 2 शादियों की खुशियां, छत्तीसगढ़-बिहार में भीषण सड़क हादसे में 17 की मौत, बेकाबू ट्रकों ने ली जान

Published : May 04, 2023, 07:36 AM ISTUpdated : May 04, 2023, 07:38 AM IST
 major road accident

सार

छत्तीसगढ़ के बालोद और बिहार के सीतामढ़ी में बुधवार की रात हुए दो भीषण हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसों में मरने वाले और घायल लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे या वापस लौट रहे थे।

बालोद/सीतामढ़ी. छत्तीसगढ़ के बालोद और बिहार के सीतामढ़ी में बुधवार की रात हुए दो भीषण हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसों में मरने वाले और घायल लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे या वापस लौट रहे थे। छत्तीगढ़ में हादसा बालोद के पुरुर चौकी के पास हुआ था। वहीं, बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुपरी हरपुरवा हादसा हुआ था।

छत्तीसगढ़ के बालोद में बुधवार देर रात 9.30 बजे एक बोलेरो की ट्रक से टक्कर में एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में एक बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए और नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर कांकेर नेशनल हाईवे पर जगता के पास हुई।

तेज रफ़्तार ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मरने वाले सभी सोरम-भटगांव के रहने वाले थे। मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी बोलेरो से शादी में जाने के लिए निकले थे। पुलिस के अनुसार हादसे में 4 पुरुष और 5 महिला की मौत हुई हैं। घटना गुरुर थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार, धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के सोरेम गांव का साहू परिवार कांकेर के चरामा मरकाटोला शादी कार्यक्रम में जा रहा था। जब इनकी बोलेरो नेशनल हाईवे-30 पर बालोद के जगतरा पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एक घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। वहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

बिहार के सीतामढ़ी में ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर,7 की मौत

बिहार के सीतामढ़ी में एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो सवार एक ही परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। ट्रक ने एक ऑटो को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उसमें सवार लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग एक शादी से लौट रहे थे। हादसा बुधवार देर रात को हुआ था। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे और सड़क जाम करके ट्रक को आग में फूंक डाला। मौके की नजाकत को देखते हुए वहां पुलिस तैनात की गई है। क्लिक करके पढ़ें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें

भीड़ में मौत बनकर दौड़ी क्रेन, पीछे लिखा था शेरनी-इंदौर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत देखकर कांप उठे लोग, देखें PHOTOS

जंतर-मंतर पर पुलिस ने नेताओं को नहीं बिछाने दी खाट, हाथापाई के बाद रो पड़े धरने पर बैठे बड़े-बड़े पहलवान, देखें कुछ तस्वीरें

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Lakhpati Didi Yojana: सुकमा में 5860 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था
CG Board Result: धमतरी की बेटी कुसुम लता बनी प्रदेश टॉपर, CM विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित