कुत्‍ते से सामना होने के बाद डरकर भागने लगा जंंगली भालू, शहर के मेन रोड पर देख लोग सकपकाए

Published : Apr 14, 2023, 04:16 PM IST
ambikapur news wild bear entered in city at midnight

सार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रात के समय शहर के मेन रोड देवीगंज पर जंगली भालू आ धमका। उसे देखकर लोग सकपका गए। पुलिस भी ने भी सायरन बजाकर भालू को शहर से निकालने का प्रयास किया, पर वह एक गली में घुस गया तो पुलिस ​टीम वापस हो गई।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रात के समय शहर के मेन रोड देवीगंज पर जंगली भालू आ धमका। उसे देखकर लोग सकपका गए। पुलिस भी ने भी सायरन बजाकर भालू को शहर से निकालने का प्रयास किया, पर वह एक गली में घुस गया तो पुलिस ​टीम वापस हो गई। पर एक कुत्ते ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। जंगली भालू का कुत्ते से आमना सामना हुआ तो वह डरकर भागने लगा। कुत्ता भी उसे देखकर भौंकता और दौड़ाता रहा। कुत्ते ने रात भर शहर की गलियों में भालू का पीछा किया। स्थानीय लोगों ने इस वाकये को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जंगली भालू को दौड़ाते हुए कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लौट गए पुलिस वाले, कुत्ता गलियों में दौड़ाता रहा

हालांकि रात के समय सड़क सुनसान होने की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। अगले दिन जब स्थानीय लोगों ने यह वीडियो देखा तो हैरान रह गए। वीडियो देखकर, उन्हें इस बात का भरोसा नहीं हो रहा था कि शहर के मेन रोड पर भालू टहल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस अपने साथियों को सतर्क कर रही है। वह भालू को देवीगंज रोड जाने की सूचना भी दे रहे हैं। रात का समय था। इस वजह से शहरवाही रात के समय इस पूरी घटना से अनजान थे। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने भी भालू को शहर से निकालने की कोशिश की। पर भालू लगातार भागता रहा। वह एक गली से निकलता और दूसरी गली में चला जाता। इसकी वजह से पुलिस टीम को उसे शहर से बाहर निकालने में दिक्कत हो रही थी। इसकी वजह से पुलिस टीम तो वापस लौट गई। पर कुत्ता उसकी पीछे पड़ा रहा और पूरी रात शहर की गलियो में जंगली भालू को दौड़ता रहा।

किसी को नुकसान की खबर नहीं

जानकारी के अनुसार, रात का समय था। इसी वजह से सड़क पर स्थानीय लोग नहीं दिख रहे थे। भालू द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाने की कोई सूचना नहीं है। हां यह जरुर है कि शहरवासी भालू का वीडियो देखकर सहम गए। शहर में जंगली भालू घुसने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर में कई बार जंगली जानवर घुस चुके हैं। साल 2006 में तो सर्किट हाउस में ही एक भालू घुस आया था।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

हिम्मत हो तो ऐसी! आधा शरीर काम नहीं करता, फिर भी 52 वर्षीय वीणा देवी करती हैं डिलीवरी
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद