नए साल के पहले दिन इतना क्रूर बन गया ये शख्स, अपनी पत्नी और 3 बच्चों को मार डाला...

Published : Jan 02, 2024, 11:47 AM ISTUpdated : Jan 02, 2024, 11:48 AM IST
chhattisgarh news

सार

यह शॉकिंग घटना छत्तसीगढ़ में बिलासपुर जिले के हिर्री गांव की है। जहां पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई के शक में महिला और तीन बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने ही परिवार को नए साल के पहले ही दिन खत्म कर डाला।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हैरान कर देने वाला क्राइम का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने एक शक के आधार पर अपनी पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का मौहल है। पुलिस ने तुरंत मामले पर एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी की बेवफाई के चलते किया यह कांड

दरअसल, यह शॉकिंग घटना बिलासपुर जिले के हिर्री गांव का है। जहां सोमवार देर रात युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और बच्चों का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को लगता था कि उसकी बीवी का किसी दूसरे मर्द के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों के बीच इसको लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इतना ही नहीं गांव की पंचायत में सामाजिक बैठक भी हो चुकी थी।

नए साल के पहले दिन खत्म हुआ पूरा परिवार

नए साल के पहले ही दिन पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नृशंस हत्याकांड को अंजाम दे दिया। मामले की जांच कर रहे जिले के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि मस्तूरी गांव के उपेंद्र केवट अपनी पत्नी सुप्रीता केवट के चरित्र पर संदेह करता था। दोनों में आए दिन को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार की रात भी इसी बात को लेकर पति ने पत्नी से विवाद किया था। आखिर में वो अपना आपा खो बैठा और पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान देने विष्णुदेव साय सरकार की बड़ी तैयारी, टूरिज्म बोर्ड की बैठक में हुए बड़े फैसले