क्या अब छत्तीसगढ़ में भी बदलने वाली है वोटिंग की तारीख, क्या है इसकी वजह

Published : Oct 18, 2023, 04:12 PM ISTUpdated : Oct 18, 2023, 04:17 PM IST
Chhattisgarh Election 2023

सार

राजस्थान में मतदान तारीख बदलने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी तारीख बढ़ाने की मांग उठने लगी है।  पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चुनाव आयोग सेविधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।

रायपुर. राजस्थान में मतदान तारीख बदलने के बाद अब छत्तसीगढ़ में भी वोटिंग की तारीख बदलने की मांग उठ रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चुनाव आयोग से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की डिमांड की है। क्योंकि सेंकड फेज में छठ पूजा का त्यौहार है, जिसके चलते काफी संख्या में मतदाता बिहार और यूपी चले जाते हैं।

चुनाव तारीख बदलने के पीछे बीजेपी ने बताई ये वजह

दरअसल, डॉ. रमन सिंह ने चुनाव आयोग के लिए ट्विटर पर लिखा- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। मैं भारत निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूँ कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ।

17 नवंबर से 20 नवंबर के बीच छठ का त्योहार भी मानया

बता दें कि 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा, पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। लेकिन इसी बीच इस साल 17 नवंबर से 20 नवंबर के बीच छठ का त्योहार भी मानया जाएगा। छत्तीसगढ़ में भारी संख्या में यूपी और बिहार के लोग निवास करते हैं। ऐसे में उनके बाहर जाने से मतदान कम होगा। जिसके चलते बीजेपी ने चुनाव आयोग से चुनावी तारीख आगे बढ़ाने की अपील की है।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार