'छात्रावासों में सभी मूलभूत व्यवस्था हो': छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम

Published : Aug 14, 2023, 07:27 PM IST
Mohan-Markam-visit-district-for-inspection

सार

छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिले के आश्रम-छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया।

रायपुर, 12 अगस्त 2023. छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहन मरकाम जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान वे सुबह 7 बजे मनेंद्रगढ़ विकासखंड के आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण के लिए निकले। प्रभारी मंत्री श्री मरकाम ने जिले के प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास मनेंद्रगढ़, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक जनजाति कन्या छात्रावास मनेंद्रगढ़, पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास खोंगापानी, बालिका आश्रम खोंगापानी का निरीक्षण कर छात्रों से बात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराने की बात की। उन्होंने मध्याह्न भोजन में बन रहे भोजन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही हॉस्टल अधीक्षकों सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों को छात्रों के लिए सभी मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री को सुबह अपने बीच पाकर छात्रावास के बालक बालिका खुश नजर आए।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार