CM हेल्पलाइन 1076 ने बदल दी हजारों लोगों की जिंदगी, मिनटों में सुलझ रहीं बड़ी समस्याएं

Published : Jul 16, 2026, 10:11 PM IST
CG CM Helpline 1076 and Seva Setu Transform Citizen Services with Faster Solutions

सार

Chief Minister Helpline 1076: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु के जरिए राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार और निवास प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं का तेजी से समाधान हो रहा है।

सरकारी दफ्तरों के चक्कर, लंबा इंतजार और छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान में होने वाली देरी आम लोगों की बड़ी परेशानी रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु अब हजारों लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। इन पहलों के जरिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र जैसी जरूरी सेवाओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से परिवार को मिला राशन कार्ड

दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम ओरी निवासी अभिषेक चतुर्वेदी लंबे समय से अपनी पत्नी शीतल चतुर्वेदी का राशन कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहे थे। कई बार आवेदन देने के बावजूद उनका काम पूरा नहीं हो सका, जिससे परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित था।

इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कुछ ही दिनों में राशन कार्ड जारी कर दिया। परिवार ने समय पर समाधान मिलने पर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

आधार सुधार और निवास प्रमाण पत्र भी मिले समय पर

खैरागढ़ जिले की शमाबाई कुमुद रामटेके आधार कार्ड में पते की त्रुटि और बायोमेट्रिक अपडेट की समस्या से परेशान थीं। कई प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं मिला। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होते ही अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की और आधार कार्ड में आवश्यक सुधार कर पूरी प्रक्रिया पूरी कर दी।

इसी जिले के ग्राम पचपेड़ी निवासी इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा को इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए तत्काल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत थी। उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया, जिसके बाद प्रशासन ने उसी दिन दस्तावेज जारी कर दिया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उनका प्रवेश प्रभावित होने से बच गया।

सुशासन की दिशा में मजबूत हो रहा जनता का भरोसा

राज्य सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु का उद्देश्य नागरिकों को बिना अनावश्यक देरी के पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। इन माध्यमों से प्रदेशभर में हजारों शिकायतों का प्रभावी समाधान हो रहा है और लोगों का शासन-प्रशासन पर भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र जैसी बुनियादी सेवाओं के त्वरित निराकरण से यह पहल सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद नागरिक तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ समय पर और आसानी से पहुंच सके।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

SIMS Bilaspur के डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल, मुश्किल ऑपरेशन में अन्ननली से सिक्का निकल बचाई मासूम की जिंदगी
Chhattisgarh News: पैरा आर्ट का बढ़ा क्रेज, छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिला नया हुनर